बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा विदेशी टीका लगवाने को लेकर कुछ ट्रोलर्स उन्हें कर रहे ट्रोल…

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने लंदन में कोरोना टीका लगवाया। वैक्सीन लगवाने के पश्चात् उन्होंने तस्वीरें भी साझा की। इसके साथ-साथ कैप्शन में लिखा- मैंने वैक्सीन लगवा ली। तस्वीरों प्रियंका चोपड़ा ने क्लिक किए। #Pfizer #London। लंदन में रहकर विदेशी टीका लगवाने को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ ट्रोलर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

परिणीति विदेश में टीका लगवाने को लेकर आलोचनाओं का शिकार हो रही हैं। एक उपयोगकर्ता ने लिखा है- वैक्सीन लंदन में और एक्टिंग इंडिया में। हद का पाखंड है। दूसरे उपयोगकर्ता ने लिखा है- वो (परिणीति) क्यों लंदन पहुंची केवल फ्री में फाइजर वैक्सीन लगवाने के लिए, वो इंडिया वर्जन वैक्सीन भी लगवा सकती थीं।

https://twitter.com/ParineetiChopra/status/1415306910287290373?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1415306910287290373%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.newstracklive.com%2Fnews%2Fparineeti-chopra-got-pfizer-vaccine-installed-in-london-users-said–do-not-trust-the-country-sc87-nu915-ta915-1453067-1.html

वही एक उपयोगकर्ता ने ट्विटर पर लिखा है- क्या भारत में वैक्सीन नहीं मिली? इसी प्रकार एक और उपयोगकर्ता ने लिखा है- इन्हें भारतीय वैक्सीन पर विश्वास नहीं। दूसरे यूजर ने लिखा- उन्होंने भारतीय वैक्सीन क्यों नहीं ली। क्या उन्हें उस पर यकीन नहीं है। ऐसे स्टार्स को भारतीय टीका लेना चाहिए जिससे और लोग भी प्रोत्साहित होकर वैक्सीन लगवाएं। परिणीति चोपड़ा मार्च माह से ही भारत से बाहर हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में बताया था कि वो लंदन में हैं। साइना में लीड किरदार प्ले करने वाली इस अभिनेत्री ने वैक्सीन लगवाने के पश्चात् तस्वीर का क्रेडिट अपनी बहन प्रियंका चोपड़ा को दिया है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com