बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद वायरल हो रहे उनके अश्लीलता को लेकर किये गए ट्वीट्स

मशहूर बिजनेसमैन राज कुंद्रा सोमवार रात उस समय विवादों में आ गए जब मुंबई क्राइम ब्रांच ने अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया। राज कुंद्रा बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति हैं। पुलिस ने राज कुंद्रा के साथ 11 और लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनपर अश्लील फिल्में बनाने का आरोप है। वहीं इन आरोपों के बीच राज कुंद्रा के पुराने ट्वीट्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

अपने पुराने ट्वीट्स में उन्होंने एडल्ट फिल्मों और जिस्मफरोशी को लेकर बात की। अपने पहले ट्वीट में राज कुंद्रा ने सवाल किया था कि कैमरे के सामने एडल्ट फिल्म बनाने के लिए किसी को भुगतान करना कानूनी क्यों है और जिस्मफरोशी एडल्ट फिल्म से कैसे अलग है। राज कुंद्रा ने यह सवाल साल 2012 में अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए किया था। इतना ही नहीं उन्होंने भारतीय कलाकारों और राजनेताओं को लेकर भी टिप्पणी की थी।

राज कुंद्रा ने अपने ट्वीट में लिखा था, ‘ठीक है तो यहां एडल्ड बनाम जिस्मफरोशी है। कैमरे के सामने एडल्ट फिल्म बनाने के लिए किसी को भुगतान करना कानूनी क्यों है? यह एक दूसरे से कैसे अलग है ??’ राज कुंद्रा ने अपने अगले ट्वीट में लिखा, भारत: अभिनेता क्रिकेट खेल रहे हैं, क्रिकेटर राजनीति कर रहे हैं, राजनेता एडल्ड फिल्मों देख रहे हैं और एडल्ट स्टार अभिनेता बन रहे हैं….! सोशल मीडिया पर यह सभी ट्वीट्स तेजी से वायरल हो रहे हैं।

jagran

jagran

आपको बता दें कि मुंबई पुलिस ने जानकारी दी कि उसकी क्राइम ब्रांच की संपत्ति प्रकोष्ठ ने अब तक राज कुंद्रा सहित कुल 11 लोगों को अश्‍लील फिल्‍म बनाने से संबंधित एक मामले में गिरफ्तार किया है। व्यवसायी राज कुंद्रा मंगलवार को मुंबई पुलिस की अपराध शाखा के समक्ष पेश हुए, जहां उन्हें ‘अश्लील फिल्में बनाने और कुछ ऐप्स के माध्यम से प्रकाशित करने’ से संबंधित एक मामले में गिरफ्तार कर लिया गया।

 

मुंबई पुलिस की अपराध शाखा द्वारा मंगलवार तड़के राज कुंद्रा को जेजे अस्पताल में चिकित्सा परीक्षण के लिए लाया गया। बाद में उन्हें मुंबई पुलिस आयुक्त के कार्यालय ले जाया गया। मुंबई पुलिस आयुक्त हेमंत नागराले ने बताया, ‘वह मुख्य साजिशकर्ता प्रतीत होता है। हमारे पास इस संबंध में पर्याप्त सबूत हैं।’ बता दें कि फरवरी 2021 में क्राइम ब्रांच मुंबई में अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें कुछ ऐप के जरिए प्रकाशित करने का मामला दर्ज किया गया था। नागराले ने एक बयान में कहा, ‘हमने इस मामले में 19 जुलाई, 2021 को राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया है, क्योंकि वह इसके प्रमुख साजिशकर्ता प्रतीत होते हैं। हमारे पास इस संबंध में पर्याप्त सबूत हैं जांच जारी है।’

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com