ब्रेग्जिट, ग्लैम-मा और यूट्यूबर सहित करीब 500 नए ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में शामिल

ऑक्सफोर्ड शब्दकोश ने अपने त्रैमासिक अपटेड में शामिल किए गए शब्दों मुहावरों और भावों को जारी कर दिया है। इनमें इस साल बहुचर्चित रहे प्रमुख राजनीतिक शब्द ब्रेग्जिट, स्टाइलिश दादियों-नानियों के लिए इंटरनेट पर उभरे नए नाम ग्लैम-मा और यूट्यूबर सहित करीब 500 नए शब्दों को शामिल किया गया है।

ट्रंप की सलाहकार समिति में PepsiCo अध्यक्ष इंदिरा नूई भी

ब्रेग्जिट, ग्लैम-मा और यूट्यूबर सहित करीब 500 नएऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में शामिल

मगर, इसमें कोई भारतीय शब्द शामिल नहीं किया गया है। शब्दकोश का नया संस्करण दिसंबर में जारी किया गया है। ऑक्सफोर्ड अंग्रेजी शब्दकोश की वर्ष 2000 से साल में चार बार समीक्षा होती है और उसमें नए शब्द जोड़े जाते हैं।

बड़ी खबर: चीन में लाखों महिलाओं के शरीर से निकाले गए गर्भनिरोधी उपकरण

इसका अपडेट संस्करण प्रतिवर्ष मार्च, जून, सितंबर और दिसंबर में आता है। ब्रेग्जिट शब्द को उसके बनने के महज पांच वर्ष के भीतर ऑक्सफोड अंग्रेजी शब्दकोश के दिसंबर अपडेट में शामिल किया जाना बहुत ही असामान्य है।शब्दकोश के वरिष्ठ संपादक क्रेग लेलैंड ने कहा कि जिस तेजी से इसका प्रयोग विस्तार हुआ और इसे स्वीकार किया गया वह बहुत प्रभावशाली है। इसके साथ ही तथ्य यह है कि इसने हमारी भाषा में रिक्त स्थान को भरा है और इसने एक फिनॉमिना के बढ़ते महत्व को बताया है।उन्होंने कहा कि विदेशी भाषा के अखबार इस शब्द का प्रयोग अपने पहले पन्ने पर जनमत संग्रह की खबर लिखने के लिए दौरान करते हैं। वे जानते हैं कि इटली, फ्रांस और पोलैंड के लोग इसे समझेंगे।

वहीं, यूट्यूबर शब्द का प्रयोग वीडियो साझा करने वाली इस वेबसाइट का बहुत ज्यादा प्रयोग करने वालों के अर्थ में किया गया है। विशेष रूप से उनके लिए जो वीडियो बनाते हैं और वेबसाइट पर साझा होने वाले वीडियो में दिखते हैं।

 

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com