भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा-भाजपा ने राजनीति को सेवा के नजरिए से देखा

भाजपा ने राजनीति को सेवा के नजरिए से देखा है। यह बात बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव ङ्क्षसह ने गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र के वर्चुअल कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान कही। उन्होंने कहा कि कोरोना के दौरान आम जनता को जो मुश्किलें आईं भाजपा कार्यकर्ता ने इसे सेवा के अवसर के रूप में लिया और लोगों की हर स्तर पर मदद की।

24 से 31 जुलाई तक मंडलों की बैठक करने के दिए निर्देश

उन्होंने कहा कि भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता संगठन को मजबूती देता है, यही पार्टी की ताकत है। कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के शुरुआती दौर में भारत के पास पीपीई किट नहीं थी। इसके बाद भारत में इसका सिर्फ निर्माण ही नहीं हुआ वरन निर्यात तक किया जा रहा है। इसके साथ ही प्रदेश सरकार ने टेङ्क्षस्टग किट की क्षमता को बढ़ाया है, जिससे अब रोजाना कई हजार टेस्ट हो रहे हैं। अब भारत को आत्मनिर्भर बनाना है। हमारे सामने जो चुनौतियां हैं, उनको अवसर में बदलना है। उन्होंने 14 से 31 जुलाई तक बूथ समिति का सत्यापन करने और 24 से 31 जुलाई तक मंडलों की बैठक करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने मंडल के अनुसार डिजिटल बुक बनाने के लिए कहा है।

गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र मैथानी ने कोरोना संकटकाल में कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए सेवा कार्यों की सराहना की। सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुनील बजाज ने की। संचालन जिला महामंत्री संतोष शुक्ला ने किया। इस मौके पर कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष मानवेंद्र ङ्क्षसह, सांसद सत्यदेव पचौरी, विधान परिषद सदस्य अरुण पाठक, आनंद राजपाल, मुखलाल पाल, रामलखन रावत, सुमित सरोज, अनूप पचौरी, पूनम कपूर, रंजीता पाठक, सरोज ङ्क्षसह, नवाब ङ्क्षसह, दीपक ङ्क्षसह, राघवेंद्र मिश्रा, नीरज बाजपेयी, रचित पाठक रहे। मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी ने बताया कि गुरुवार को कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र का वर्चुअल सम्मेलन होगा, जिसमें मुख्य अतिथि सांसद हरीश द्विवेदी होंगे।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com