अमेरिका और भारत के बीच बढ़ती दोस्ती से चीन परेशान हो रहा है। दो दिनों पहले अमेरिकी अखबार वॉशिंगटन एग्जामिनर में छपे एक लेख से चीनी मीडिया चिढ़ा हुआ है। चीनी मीडिया ने अमेरिका पर भारत और चीन के बीच युद्ध भड़काने का आरोप लगाया है।
अभी-अभी: मायावती को रोकने के लिए मोदी का मास्टर माइंड प्लान, अब योगी नहीं केशव मौर्य बन सकते हैं मोदी के मुख्यमंत्री…
दो दिनों पहले अमेरिकी अखबार वॉशिंगटन एग्जामिनर में ‘ट्रंप मस्ट सपोर्ट इंडिया अगेन्स्ट चाइना’ नाम से एक लेख छपा था। जिसमें कहा गया था कि अमेरिका चीन के खिलाफ भारत को सपोर्ट जरूर करेगा। भारत और अमेरिका एक महत्वपूर्ण संबंध साझा करते हैं। चीनी के बढ़ते कदम से निपटने के लिए अमेरिका भारत की मदद जरूर करेगा।
अभी अभी: चीनी विमानों ने पूर्वी चीन सागर में अमेरिकी नौसैन्य विमान को किया बाधित…
यह लेख चीनी सरकार के आधिकारिक अखबार ग्लोबल टाइम्स को नागवारा गुजरा। बुधवार को ग्लोबल टाइम्स में इसके संबंध में एक लेख छपा। इस लेख में कहा गया कि अमेरिका हर विवाद में अपनी टांग अड़ाना चाहता है और शायद ही कभी विवाद खत्म करने में मदद करता है।
ग्लोबल टाइम्स में वॉशिंटन एग्जामिनर में छपे लेख की आलोचना की गई है। चीनी अखबार में कहा गया कि पश्चिम में कई ऐसी ताकतें है जो भारत और चीन के बीच युद्ध भड़काना चाहती है। जिससे वह बिना कुछ किए अपना फायदा निकाल सकें। अमेरिका इसी नीति को दक्षिण चीन सागर में लागू कर रहा है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features