भारत में तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामले, 24 घंटे में 62,538 नए मामले आए सामने, पढ़े पूरी खबर

देश में कोरोना वायरस की रफ्तार अभी थमी नहीं है। कुल केसों की संख्या 20 लाख से ज्यादा हो चुकी है। फिलहाल 6 लाख से ज्यादा कोरोना केस ऐक्टिव हैं, वहीं 13.78 लाख लोग इससे ठीक हो चुके हैं। अबतक 41,585 लोगों को इस वायरस की वजह से जान गंवानी पड़ी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक 62 हजार 538 मामले सामने आ गए हैं और 886 मरीजों की मौत हो गई है। इस दौरान पांच लाख 74 हजार 783 सैंपल टेस्ट हुए। पिछले आठ दिन से लगातार 50 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे थे। गुरुवार को 62 हजार से ज्यादा मामले सामने आ गए। 

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक कोरोना के 20 लाख 27 हजार 075 मामले सामने आए हैं। इनमें से छह लाख सात हजार 384 एक्टिव केस हैं। वहीं 13 लाख 78 हजार 106 मरीज ठीक हो गए हैं। 41 हजार 585 मरीजों मौत हो गई है। अब तक दो करोड़ 27 लाख 24 हजार 134 सैंपल टेस्ट हो गए हैं। रिकवरी रेट 67.98 फीसद और मृत्यु दर 2.05 फीसद हो गया है।

महाराष्ट्र में चार लाख 79 हजार मामले

महाराष्ट्र में कुल चार लाख 79 हजार 779 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से एक लाख 46 हजार 612 एक्टिव केस है। तीन लाख 16 हजार 375 मरीज ठीक हो गए हैं और 16,792 लोगों की मौत हो गई है। तमिलनाडु में दो लाख 79 हजार 144 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 53 हजार 486 एक्टिव केस है। दो लाख 21 हजार 087 मरीज ठीक हो गए हैं। वहीं 4571 मरीजों की मौत हो गई है।

आंध्र प्रदेश में एक लाख 96 हजार मामले

आंध्र प्रदेश में एक लाख 96 हजार 789 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 82 हजार 166 एकेटिव केस है। एक लाख 12 हजार 870 मरीज ठीक हो गए हैं और 1,753  लोगों की मौत हो गई है। कर्नाटक में एक लाख 58 हजार 254 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 75,076 एक्टिव केस है। 80,281 मरीज ठीक हो गए हैं और 2897 लोगों की मौत हो गई है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com