भारत में मौजूद इन जगहों पर बौद्ध धर्म के समृद्ध इतिहास की झलक देखने को मिलेगी..

आज धूम-धाम से बुद्ध पूर्णिमा का त्योहार मनाया जा रहा है। इस मौके पर अगर आपक घूमने का प्लान बन रहा है तो भारत में मौजूद इन जगहों पर बौद्ध धर्म के समृद्ध इतिहास और संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।
 आज बुद्ध पूर्णिमा का त्योहार मनाया जा रहा है। ये त्योहार बौद्ध कैलेंडर का एक महत्वपूर्ण दिन है। इस दिन को महात्मा बुद्ध के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। कुछ लोगों का मानना है कि महात्मा बुद्ध भगवान विष्णु के नौवें अवतार हैं। जो लोग अपनी आध्यात्मिक यात्रा को गहरा करना चाहते हैं, उनके लिए भारत में कई प्राचीन बौद्ध मठ और मंदिर मौजूद है, जहां वे जाकर इस दिन को मना सकते हैं। भारत में मौजूद इन सभी जगहों पर बौद्ध धर्म के समृद्ध इतिहास और संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। अगर आप बुद्ध पूर्णिमा पर यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो हमने यहां भारत के कुछ ऐसे बौद्ध स्थलों की सूची तैयार की है, जहां आप जाकर आनंदित महसूस करेंगे। धमेख स्तूप, सारनाथ: उत्तर प्रदेश के सारनाथ में स्थित धमेख स्तूप बौद्धों के लिए काफी विशेष है। यह एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल है, जहां आपको बुद्ध पूर्णिमा के दौरान जरूर आना चाहिए। सांची स्तूप, मध्य प्रदेश: एक शानदार बौद्ध स्मारक तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व का है। यह अपनी जटिल नक्काशी के लिए प्रसिद्ध है और यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों में भी एक है। हेमिस मठ, लद्दाख: लद्दाख में सबसे बड़े और सबसे प्रसिद्ध मठों में से एक है हेमिस मठ। यह अपने रंग-बिरंगे त्योहारों, प्राचीन थांगकाओं और दुर्लभ बौद्ध कलाकृतियों के लिए जाना जाता है। धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश: निर्वासित तिब्बती सरकार का मुख्यालय और दलाई लामा का घर भी यहां है। यह जगह तिब्बती बौद्ध धर्म और संस्कृति का एक संपन्न केंद्र है। महाबोधि मंदिर परिसर, बोध गया: यह जगह बौद्ध धर्म का जन्मस्थान होने के साथ ही एक यूनेस्को विश्व धरोहर भी है। यहां प्रसिद्ध बोधि वृक्ष है, जहां भगवान बुद्ध ने ज्ञान प्राप्त किया था। तवांग मठ, अरुणाचल प्रदेश: भारत में सबसे बड़े और सबसे महत्वपूर्ण मठों में से एक अरुणाचल प्रदेशन का तवांग मठ भी है। यहां गौतम बुद्ध की विशाल स्वर्ण प्रतिमा, प्राचीन शास्त्रों और आसपास के पहाड़ों के आश्चर्यजनक दृश्यों आपको देखने को मिलेंगे। अजंता की गुफाएं, महाराष्ट्र: ये भारत की कुछ सबसे उत्तम बौद्ध रॉक-कट गुफाएं हैं, जिसे यूनेस्को ने विश्व धरोहर स्थल की सूची में भी शामिल किया है। ये गुफाएं आश्चर्यजनक चिचित्रों और मूर्तियों से सुशोभित हैं, जिसमें गौतम बुद्ध के जीवन की झलत को दर्शाया गया है।
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com