मजदूरों की मेहनत के बूते ही

मजदूरों की मेहनत के बूते ही आत्मनिर्भरता की आेर बढ़ रहा भारत: सोनिया गाँधी

श्रमिक दिवस के अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष एवं सोनिया गांधी ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आज कहा कि मजदूरों के अथक श्रम के बूते ही भारत आत्मनिर्भरता की आेर बढ़ रहा है। उन्होंने अपने संदेश में कहा, ‘‘देश का श्रमिक राष्ट्रीय विकास की कुंजी भी है और समाज को परिपक्व और विकसित करने में सहायक भी।’’

अभी-अभी: पाकिस्तान ने अचानक की फायरिंग, दो भारतीय…. उन्होंने यह भी कहा कि देश में असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के जीवन में बदलाव हेतु सरकारों को नई नीतियों और बेहतर योजनाआें को लागू करना होगा। सबको यह आत्मसात करना पड़ेगा कि देश के निर्माता मजदूर की स्थिति केवल बातों, वादों व नारों से नहीं, सच्ची प्रतिबद्धता एवं मजदूर को बराबरी का अधिकार और न्याय देने से बदलेगी।

सोनिया ने कहा, ‘‘अगर विकास की डगर में मजदूर पीछे छूट गया तो विकास अर्ध सत्य बन रह जाएगा।’’ उन्होंने कहा कि प्रगति की दौड़ में मजदूर के अधिकारों का संरक्षण हमारा पहला राष्ट्रीय दायित्व है। इस अवसर पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘श्रमिक दिवस के अवसर पर हम राष्ट्र के वास्तविक निर्माताआेें के कड़े श्रम के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं। उनके स्वप्नों के साकार होने पर ही हमारे देश की प्रगति हो सकती है।’’

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com