मध्य प्रदेश: महाकाल की नगरी से रामलला के लिए पांच लाख लड्डू रवाना

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए महाकाल मंदिर से पांच लाख लड्डूयों को अयोध्या के लिए रवाना किया। भोपाल में सीएम ने तुलसी मानस प्रतिष्ठान से प्रसाद के पांच रथ रवाना हुए। यह रथ शनिवार तक अयोध्या पहुचेंगें। इन लड्डूयों को महाकाल मंदिर के कर्मचारियों ने तैयार किया है। पांच लाख लड्डू 250 कर्मचारियों ने 6 दिन दिन में बनाएं। पांच रथ को फूलों से सजाया गया है। उनको ढोल नगाड़ों के साथ रवाना किया गया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने मानस प्रतिष्ठान स्थित श्री रघुनाथ मंदिर में भगवान श्रीराम की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की मंगल कामना की। कार्यक्रम में पांचों वाहनों के चालक और सहायक का भी सम्मान किया गया। अयोध्या नाम की पुस्तक का विमोचन भी किया गया।

सीएम बोले-भगवान के गर्भगृह में प्रवेश पर विवाद बना रहे 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पूरा देश राममय हो रहा है। हम सब जानते है कि बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद विष्णु के दर्शन नहीं करो तो उसे अधूरा माना जाता है। इसलिए बाबा महाकाल के दर्शन के बाद भगवान विष्णु का नाम लिया जाता है। 500 साल के संघर्ष करने के बाद रामलला गर्भगृह में पधार रहे हैं। सीएम ने कांग्रेस के रामलला के निमंत्रण को अस्वीकार करने पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि आज कई आत्ममाएं उनको ढूंढती है भगवान उन सब को भी सद्बुद्धि प्रदान करें। आज भी भगवान के गर्भगृह में प्रवेश को क्यों विवाद में बना रहे यह परमात्मा जाने। मंदिर बनाने वाले मंदिर बनाना रहे। प्राण प्रतिष्ठा करने वाले प्राण प्रतिष्ठा करा रहे। प्रेम से निमंत्रण दो तो निमंत्रण पर भी प्रश्न उठाते और उसे ठुकराने का भाव लाते है। ऐसा अभागा तो पृथ्वी पर कौन होगा। यह एक बड़े दल का नेतृत्व करे हैं। हम तो उनकी सद्बुद्धि देने की कामना करते हैं। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि 22 तारीख तक उनको समझ में आ जाए। सीएम ने कहा कि उज्जैन और अयोध्या को दो हजार साल पुराना रिश्ता है।

अपनी तारीख पर दर्शन करने जाएंगे 
सीएम ने अयोध्या जाने के कार्यक्रम को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री ने सभी को अपनी अपनी तारीख पर आने को कहा है। हम मध्य प्रदेश की तय तारीख पर अयोध्या दर्शन करने जाएंगे। उन्होंने कहा कि हम महानाटक का मंचन कर विक्रमादित्य के जीवन को जीवंत करते हुए अयोध्या जाएंगे। बता दें अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन होना है। इसको लेकर देशभर में तैयारी की जा रही है। अलग-अलग राज्यों से जनता की तरफ से कुछ ना कुछ सामग्री अयोध्या भेजी जा रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पांच लाख लड्डूयों को भेजने की घोषणा की थी।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com