मलाइका अरोड़ा कार हादसे का हुई शिकार,एक्ट्रेस को अस्पताल से मिली छुट्टी 

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। शनिवार को वह एक कार हादसे का शिकार हो गई थीं। मलाइका अरोड़ा का कार के साथ मुंबई के बाहर खोपोली में एक्सप्रेस वे पर हादसा हो गया था। उस समय अभिनेत्री कार में मौजूद थीं। एक्सप्रेस वे पर तीन गाड़ियों की टक्कर हो गई थी, जिसमें मलाइका अरोड़ा की कार भी चपेट में आ गई।

इस हादसे में उन्हें मामूली चोट आई थी। जिसके बाद मलाइका अरोड़ा को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अब उन्हें रविवार को छुट्टी मिल गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मलाइका अरोड़ा पुणे में एक फैशन इवेंट में शिरकत कर रही थीं और उनकी कार का मुंबई के बाहरी इलाके में एक्सीडेंट हो गया। वहीं पुलिस ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है। वहीं अभिनेत्री की बहन अमृता अरोड़ा ने उनकी हेल्थ अपडेट के बारे में जानकारी दी थी।

अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए उन्होंने मलाइका अरोड़ा की रिकवरी की पुष्टि की। साथ ही बताया कि ‘मलाइका अब बेहतर हो रही हैं। उन्हें कुछ समय के लिए निगरानी में रखा जाएगा।’ वहीं खोपोली पुलिस ने बताया कि मॉडल को हल्की चोटें लगी हैं। एक्सीडेंट के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वहीं अभी तक इस पूरी घटना पर मलाइका की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।

इस मामले की जांच कर रहे पुलिस इंस्पेक्टर ने कहा, ‘एक्सीडेंट मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर 38 किमी के प्वाइंट पर हुई, जो एक दुर्घटना संभावित क्षेत्र है। तीन गाड़ियां एक-दूसरे से टकरा गईं और तीनों वाहनों को नुकसान पहुंचा है। एक्सीडेंट के तुरंत बाद मोटर चालक भाग गए और इसलिए क्या हुआ किस तरह की चोटें आई हैं, यह साफ नहीं है। हमें बताया गया है कि सभी को बहुत मामूली चोटें आई हैं। अब एक्सीडेंट कैसे हुआ, इसकी जांच के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी।

न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के अनुसार मलाइका अरोड़ा के अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया था उनके माथे पर मामूली चोटें हैं। सीटी स्कैन ठीक हो गया है और वह वर्तमान में ठीक हैं। अभिनेत्री को रात के लिए निगरानी में रखा जाएगा था। सोशल मीडिया पर फैंस मलाइका अरोड़ा के जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। साथ ही उनके साथ हुए हादसे के लिए दुख जता रहे हैं।  

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com