मिशन 2019 फतह के लिए विपक्षी पार्टी का गठबंधन भाजपा के लिए बना बड़ी चुनौती

मिशन 2019 फतह के लिए विपक्षी पार्टी का गठबंधन भाजपा के लिए बना बड़ी चुनौती

भाजपा ने मिशन 2019 फतह के लिए जमीनी फीडबैक लेना शुरू कर दिया है। राजधानी में गुरुवार को अवध क्षेत्र के नवनियुक्त पदाधिकारियों को बुलाकर पार्टी नेतृत्व ने इस क्षेत्र की 16 लोकसभा सीटों के समीकरण और राजनीतिक स्थिति की समझी। सांसदों के कामकाज और जनता के बीच उनकी छवि की जानकारी हासिल की।मिशन 2019 फतह के लिए विपक्षी पार्टी का गठबंधन भाजपा के लिए बना बड़ी चुनौती

जिलों से आए लोगों के साथ विचार-विमर्श कर सपा-बसपा गठबंधन से बन रहे राजनीतिक समीकरणों की चुनौती भी समझी। नेतृत्व ने माना कि चुनौती बड़ी है, पर कार्यकर्ता हताश न हों। पीएम मोदी की लोगों में विश्वसनीयता और हर वर्ग के लिए किए गए काम के सामने अंतत: विपक्षी गठबंधन अपने मकसद में कामयाब नहीं होगा।

लोकसभा चुनाव का खाका खींचने और हकीकत जानने निकले नेताओं ने काशी और गोरखपुर के बाद अवध क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन रामलाल ने कहा कि मोदी सरकार की पहचान दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ाने, सीमाओं को सुरक्षित रखने और गरीबों के कल्याण के लिए काम करने वाली सरकार की है।

प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने-अपने बूथों पर फोकस करना चाहिए। बूथ जीत गए तो चुनाव भी जीत जाएगा। इसलिए अगर गांवों के कार्यकर्ता को उसके बूथ की जिम्मेदारी सही ढंग से सौंप दी जाए तो चुनाव जीतने से कोई नहीं रोक सकता। प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने कहा कि बूथ इकाई के गठन में समाज के सभी जाति और वर्गों को शामिल करें।

चुनाव बाद ‘हम बनेंगे प्रधानमंत्री’ की लड़ाई में लग जाएंगे

रामलाल ने कहा कि मोदी सरकार को दोबारा सत्ता में आने से रोकने के लिए नापाक गठबंधन हो रहे है। लेकिन इन अवसरवादी दलों से डरने की जरूरत नहीं है। जनता जानती है कि चुनाव जीतने के बाद ये सब ‘हम बनेंगे प्रधानमंत्री’ की लड़ाई में लग जाएंगे। इसलिए सभी को नीचे तक यह बात पहुंचानी चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि लोकसभा चुनाव में 73 सीटों का लक्ष्य मानकर अभी से योजना बनाकर चुनावी तैयारी में जुटें।

हमारे पास कार्यकर्ताओं की बड़ी पूंजी, सरकार के काम को जनता तक ले जाएंगे

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि पीएम मोदी ने देश का गौरव पूरी दुनिया में बढ़ाया है। गांव, गरीब, किसान, नौजवान और महिलाओं के हितों को ध्यान में रखकर काम किया है। प्रदेश की योगी सरकार भी लगातार जन अपेक्षा के अनुरूप काम कर रही है। संगठन के लोगों को मोदी और योगी सरकार के कामों को जनता तक ले जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हमारे पास कार्यकर्ताओं की बड़ी पूंजी है जिनके बल पर हम फिर 2019 में लोकसभा चुनाव जीतेंगें। बैठक में क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रद्युम्न, प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रभारी अवध  क्षेत्र जेपीएस राठौर, क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी और क्षेत्र उपाध्यक्ष राजीव मिश्र समेत कई पदाधिकारी शामिल हुए।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com