मुंबई से लंदन जा रही फ्लाइट में भरा धुआं, कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

मुंबई से लंदन जा रही फ्लाइट में भरा धुआं, कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

मुंबई से लंदन जा रही एक फ्लाइट में धुआं दिखने से उसकी बाकू में इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फर्स्ट क्लास में कुछ तकनीकी कारणों से फ्लाइट में धुआं भर गया। ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट बीए198 को सुरक्षित लैंड करवा लिया गया।मुंबई से लंदन जा रही फ्लाइट में भरा धुआं, कराई गई इमरजेंसी लैंडिंगकपिल सिब्बल ने कहा- रैलियों में कुर्सियां खाली, हार के डर से बौखलाए PM मोदी

ब्रिटिश एयरवेज के प्रवक्ता का कहना है कि यात्रियों को हुई देरी के लिए वे दुखी हैं। उन्होंने कहा कि वे यात्रियों को हुई परेशानी के लिए माफी मांगते हैं और जल्द ही फ्लाइट को फिर लंदन के लिए रवाना कर दिया जाएगा। प्रवक्ता ने इस बात की जानकारी दी कि किन्हीं तकनीकी कारणों की वजह से यह धुआं निकला था, जिसका सुधार कार्य किया जा रहा है।

फ्लाइट ने सोमवार को शाम 5.14 बजे टेकऑफ किया था। बताया जा रहा है कि वह पहले ही करीब 3 घंटे लेट थी, क्योंकि इसे दोपहर करीब 1.15 पर लंदन के लिए रवाना होना था। यात्रियों ने पहले फ्लाइट के देरी से निकलने और फिर इमरजेंसी लैंडिंग पर खासी नाराजगी जताई।

एक यात्री ने ट्वीट कर लिखा कि पहले लंदन में बर्फबारी की वजह से फ्लाइट तीन घंटे लेट निकली और अब तकनीकी खराबी की वजह से बाकू में फंसना पड़ा है। इस तरह से छुट्टियां खत्म हुई है जो बेहद अजीब है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com