मुख्यमंत्री ने उन्नाव के बक्सर में मां चन्द्रिका देवी मंदिर में किया पूजन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों की मदद के हर स्तर पर प्रयास हो रहे हैं। सरकार और प्रशासन आपके साथ में है। हमने प्रशासन को पहले से ही तैयार रहने को कहा गया था। पानी उतरने के साथ ही मेडिकल कैम्प लगाए जाएंगे। वह शुक्रवार को जनपद में बाढ़ का सर्वेक्षण करने के साथ ही पीड़ितों को राहत सामग्री का वितरण करने आए थे।

मुख्यमंत्री दोपहर में बक्सर स्थित चंडिका देवी मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने मंदिर में माता चंडिका की पूजा व आरती की। इसके साथ ही मंदिर की सीढि़यों तक छू रहे गंगा के पानी को देखा। सीएम योगी ने कहा कि उन्होंने कानपुर, कन्नौज, फर्रुखाबाद जिलों का दौरा किया है। कहा कि पहले बाढ़ राहत के नाम पर खानापूरी की जाती थी लेकिन हमारी सरकार ने खजाना खोल दिया है।

अब सर्प दंश, नाव पलटने आदि लोगों को भी मदद के लिए हाथ बढ़ाते हुए 4-4 लाख रुपये की मदद देने का फैसला लिया है। ये मदद लोगों को मिलने भी लगी है। हालांकि उन्होंने राहत वितरण सामग्री का वितरण नहीं किया। कार्यक्रम स्थल पर रखी राहत सामग्री को छूकर उसके वितरण के निर्देश अधिकारियों को दिए। इसके बाद अधिकारियों ने लगभग 150 लोगों को राहत सामग्री का वितरण किया।

वहीं तमाम लोग जिन्हें राहत सामग्री नहीं मिल सकी, वे नाराज होकर लौट। उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित, सांसद साक्षी महाराज, जिले के प्रभारी मंत्री रमापति शास्त्री, विधायक पंकज गुप्ता, बंबालाल दिवाकर, ब्रजेश रावत और अनिल सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष संगीता सेंगर भी मौजूद रहीं।
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com