मॉस्को में फिर से लॉकडाउन लगाने पर किया जा रहा विचार, अचानक बढ़े नए मामले

Russia Coronavirus News, रूस की राजधानी मॉस्को में फिर से लॉकडाउन लगाने पर विचार किया जा रहा है। मॉस्को फिर महामारी का केंद्र बनता जा रहा है। यहां संक्रमण की रोकथाम के लिए कई सख्त उपाय किए गए हैं, लेकिन रूस में बीते कई दिनों से कोरोना के मामलों में बढ़ोत्तरी हुई है। इसके मद्देनजर मॉस्को प्रशासन फिर से कड़े लॉकडाउवन प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहा है। रूस के अखबार Vedomosti ने सूत्रों के हवाला देते हुए बताया है कि मॉस्को में अधिकारी कोरोना वायरस के नए मामले सामने आने के बाद इसके प्रसार पर अंकुश लगाने की तैयारी कर रहे हैं। वह मॉस्को में सख्त लॉकडाउन लगाने पर विचार कर रहे हैं।

रूस के अखबार Vedomosti ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि फैसले में इस बात पर विचार किया जा रहा है कैसे बिजनेस को ज्यादा नुकसान पहुंचाए बिना लॉकडाउन किया जा सकता है।

रूस में दूसरे दौर की महामारी !

रूस में दूसरे दौर की कोरोना महामारी का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है।  रूस ने रविवार को 10,499 नए कोरोना वायरस मामलों की सूचना दी। 15 मई के बाद देश में कोरोना के ये सबसे ज्यादा मामले हैं। रोजाना के नए मामलों की संख्या भी दस हजार के करीब पहुंच गई है। नए मामलों में इस बड़े उछाल के बाद रूस में संक्रमितों का आंकड़ा 12 लाख के पार पहुंच गया है। इनमें से नौ लाख 75 हजार 859 ठीक हो चुके हैं। देशभर में कुल 21 हजार 251 पीड़ितों की मौत हुई है।

इस बीच, रूस के कंज्यूमर राइट्स एंड ह्यूमन वेलफेयर वाचडॉग ने बताया कि देश में कोरोना महामारी की शुरुआत होने से लेकर अब तक चार करोड़ 72 लाख कोरोना टेस्ट किए गए हैं। बीते 24 घंटों के दौरान चार लाख 23 हजार टेस्ट किए गए।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com