अभी-अभी: BJP कैबिनेट से बाहर हुए कलराज, जानिए वो नाम जो PM की लिस्ट में आ सकते हैं…!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार सुबह 10 बजे कैबिनेट विस्तार करेंगे। इससे ठीक पहले जब कई केंद्रीय मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है तो बड़ा सवाल है कि उनकी कैबिनेट में कौन नए चेहरे होंगे? मई 2014 में मोदी के सत्ता में आने के बाद से केंद्रीय मंत्रिमंडल में तीसरी बार फेरबदल होने जा रहा है।अभी-अभी: BJP कैबिनेट से कलराज हुए बाहर, जानिए वो नाम जो PM की लिस्ट में आ सकते हैं...!

सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पार्टी समीकरण के साथ आगामी चुनावों का ख्याल रखते हुए 10 से अधिक नए चेहरों को जगह देंगे। इसके लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के बीच बैठकों का दौर जारी है।

सूत्रों के मुताबिक, जिन नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा वो अमित शाह के आवास पर होने वाली मीटिंग के बाद कॉल जाएगी।

ये भी पढ़े: संयुक्त राष्ट्र ने मांगा हिसाब, भूमध्यसागर में अब तक 8500 लोगों की हुई मौत…

मोदी सरकार के संभावित चेहरे

भूपेंद्र यादव: राजस्थान से ताल्लुक रखने वाले भूपेंद्र यादव राज्यसभा सांसद हैं। उन्हें कैबिनेट में जगह मिल सकती है। पार्टी में उनका कद काफी बड़ा है। यादव ने गुजरात समेत कई राज्यों में पार्टी प्रभारी के तौर पर भूमिका निभाई है।

प्रह्लाद जोशी: कर्नाटक में लंबे समय तक पार्टी के लिए काम करने वाले जोशी धारवाड़ से लोकसभा सांसद हैं। उन्हें मोदी कैबिनेट में जगह मिलने की प्रबल संभावना है। आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी का यह फैसला काफी अहम माना जा रहा है।

विनय सहस्त्रबुद्धे : बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सहस्त्रबुद्धे महाराष्ट्र से राज्यसभा सांसद हैं। मोदी कैबिनेट में नए चेहरे के शामिल होने वाले नामों में सहस्त्रबुद्धे का नाम सबसे आगे है।

सत्यपाल सिंह: उत्तर प्रदेश के बागपत से सांसद सत्यपाल सिंह मुंबई पुलिस कमिश्नर रह चुके हैं। संसदीय सुरक्षा के लिए बनी कमेटी का भी सत्यपाल नेतृत्व कर चुके हैं।

प्रवेश वर्मा: पश्चिमि दिल्ली से लोकसभा सांसद प्रवेश वर्मा दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं। खबर है कि मोदी कैबिनेट में युवाओं को जगह दी जाएगी। जिसमें वह बिल्कुल फिट बैठते हैं। प्रवेश वर्मा ने शनिवार को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की थी।

ये भी पढ़े: #बड़ा खुलासा: RSS के इस काम से नाखुश है मोदी सरकार

अश्विनी चौबे:- बक्सर से सांसद चौबे पार्टी के प्रमुख ब्राह्म चेहरे से माने जाते हैं। गिरिराज सिंह की कैबिनेट से छुट्टी के बाद खबर है कि इन्हें जगह दी जाएगी।

प्रेम कुमार धूमल या अनुराग ठाकुर: हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है। अगर धूमल को कैबिनेट में जगह नहीं मिली तो उनके बेटे अनुराग ठाकुर को जगह मिल सकती है। अनुराग ठाकुर बीजेपी युवा मोर्चा के अध्यक्ष रह चुके हैं।

इन नामों के अलावा हरीश द्विवेदी, सुरेश अंगड़ी, चंदूलाल साहू, भारती सयाल को भी कैबिनेट में जगह मिलने की संभावना है।

ये भी पढ़े: राम रहीम के तेवर: डेरा सच्चा सौदा में आये नेता को अपने साथ बैठाने से किया इंकार….

सहयोगी दलों को मिलेगी प्राथमिकता

नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) से दो नेताओं को मंत्री बनाया जा सकता है। खबर है कि नीतीश के करीबी आरसीपी सिंह और संतोष कुशवाहा को दिल्ली भेजा जा सकता है।

वहीं ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) से दो नेताओं को मंत्री बनाए जाने की संभावना है। एम थंबीदुरई और वी मैत्रेयन या के वेणु गोपाल को मोदी कैबिनेट में जगह मिल सकती है।

वो नेता जो इस्तीफा दे चुके हैं या पेशकश की

केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री कलराज मिश्रा ने रविवार को अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। वरिष्ठ बीजेपी नेता कलराज मिश्रा (77) ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और अपना इस्तीफा सौंप दिया।

मिश्रा ने कहा, ‘मैंने 75 साल पूरे कर लिए हैं। मैंने प्रधानमंत्री से कहा कि वह मेरे बारे में कोई निर्णय ले सकते हैं। इस बार जब मैंने इस्तीफे की पेशकश की तो प्रधानमंत्री भावुक हो गए।’

खबर है कि उन्हें बिहार का राज्यपाल बनाया जा सकता है। राज्यपाल बनाए जाने के बारे में पूछे जाने पर मिश्रा ने कहा, ‘केंद्रीय नेतृत्व जो भी निर्णय लेगा, मैं उसका पालन करूंगा।’

ये भी पढ़े: जब नशे में धुत बॉलीवुड की हवा-हवाई गर्ल श्री देवी के कमरे में घुस गए थे संजय दत्त और फिर…

श्रम मंत्री बंडारू दत्तात्रेय ने शुक्रवार को मोदी कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था। मोदी मंत्रिमंडल में फेरबदल से पूर्व कौशल विकास राज्य मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने गुरुवार रात केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया था। फग्गन सिंह कुलस्ते, संजीव बालियान ने भी इस्तीफा दे दिया है। माना जा रहा है कि कई अन्य मंत्रियों ने भी इस्तीफे की पेशकश की है।

बीजेपी सूत्रों ने कहा कि केंद्रीय मंत्री उमा भारती, राधा मोहन सिंह, गिरिराज सिंह, निर्मला सीतारमण, महेंद्र नाथ पांडे ने मंत्रिमंडल में फेरबदल के लिए अपने इस्तीफों की पेशकश की है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com