यदि आप भी ज्यादा अंडे खाते हैं तो हो जाएं सावधान!

वैसे तो अंडे को सेहत का खजाना माना जाता है। अगर इसे सुपरफूड कहा जाये तो गलत नहीं होगा। क्योंकि यह पोषक तत्वों से भरपूर है। लेकिन कहा जाता है न कि किसी भी चीज का अधिकता में सेवन करना स्वास्थय के लिए हानिकारक हो सकता है। उसी तरह से अंडे का अधिक सेवन करना हमारे लिए हानिकारक भी हो सकता है। अगर आप भी इसका अधिक सेवन करते है तो जान लीजिये की आपको कितने अंडे रोज खाने चाहिए और इससे क्या क्या नुकसान हो सकते हैं।

यदि आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो अंडे का ज्यादा सेवन आपके लिए नुक्सानदायक हो सकता हैं। यह इंसुलिन प्रतिरोध के रिस्क को बढ़ाकर ब्लड शुगर लेवल को प्रभावित करता हैं। ऐसे लोगों को एक दिन में मात्र तीन अंडों तक का ही सेवन करना चाहिए।

एक अंडे में 186 mg कोलेस्ट्रॉल होता है। यदि आप अंडों का अधिकता से सेवन कर लेते हैं तो यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ाता है। जिसके कारण आपको हार्ट की समस्या भी हो सकती है। और अगर आपको पहले से ही हार्ट से जुडी कोई समस्या है तो आप सम्भल कर ही अंडे का एवं करें।

बतादें कि कुछ लोगों को ज्यादा अंडे के सेवन से कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जैसे की पेट में गैस या ब्लोटिंग की समस्या होना। ये सब इसलिए होता है क्योंकि अंडे को पचने में थोड़ी कठिनाई होती हैं। जिससे अक्सर पेट दर्द होने की समस्या रहती हैं। जिसे पहले से ही पेट की समस्या है। उसे अंडे के सेवन से बचना चाहिए।

इसलिए आपको एक दिन में तीन अंडों से ज्यादा नहीं खाने चाहिए। यह आपकी सेहत के लिए बेहतर होता है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com