यहां हर एक घर में है हवाई जहाज

पंजाब के जालंधर में एक ऐसा अनोखा गांव है जहां हर घर की छत पर हवाई जहाज खड़े हुए हैं, इन हवाई जहजों को देखकर लोग अक्सर चौंक जाते हैं।

दरअसल जालंधर के गांव लांब़डा की छतों पर हवाई जहाज ख़डे हैं, यही नहीं एक मकान की छत पर तो एयरइंडिया का विशालकाय “विमान” ख़डा है। दरअसल, ये मकान एक एनआरआई का है।
छत पर दिखाई दे रहा ये एयरइंडिया का विमान असली नहीं, ब्लकि जहाजनुमा बनाए गए कमरे हैं। एनआरआई ने हवाई जहाज में उ़डने और उनमें रहने के सपने को साकार करते हुए ऎसा किया है। जहाजनुमा कमरों पर एयर इंडिया लिखा गया है।
कहते हैं इस संबंध में एनआरआई के पास अधिकारियों के फोन भी आ चुके हैं कि इससे मुफ्त में एयर इंडिया का प्रचार हो रहा है। अकेले जालंधर जिले में ही नहीं ब्लकि नूरमहल तहसील के उप्पला गांव में तो यह आलम है कि यहां हर घर के ऊपर जहाज नजर आते हैं। 
इस कारण इस गांव को लोग अब जहाज वाले गांव के नाम से जानने लगे हैं। यहां के निवासी संतोख सिंह ने अपने घर के ऊपर एक हवाई जहाज बनवाया है। यह जहाज तकरीबन 2 किलोमीटर की दूरी से दिखाई पडने लगता है।
2 किलोमीटर की दूरी से दिखाई प़डने वाला जहाज आजकल लोगों के आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। संतोख सिंह इंग्लैंड में रहते हैं, उनका होटल का व्यवसाय है। केवल संतोख सिंह ही नहीं बल्कि पंजाब के जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर और दोआबा के इलाके में कई गांव के मकानों पर पानी की टंकी पर हवाई जहाज दिखाई देते हैं।
जिन आलीशान कोठियों में एनआरआई विदेशों से कभी-कभार अपने परिवारों से मिलने के लिए इकटे होते हैं, उनकी छतों पर पानी की टंकियों पर जहाज बने हुए हैं।
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com