यह हैं वो चार भारतीय सांप जो हैं सबसे खतरनक, ले सकते हैं किसी की भी जान!

लखनऊ: भारतीय घने जंगल तमाम उन जीव जंतुओं का घर हैं जो अपनी विशेषता के लिए पूरी दुनिया में अलग स्थान रखते हैं| इन जंगलों में वे सबसे ज्यादा जहरीले सांप भी पाए जाते हैं जिन्हें देखने मात्र से ही लोग खौफ खा जाते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसारए भारत में पाए जाने वाले सांपों की कुछ 270 प्रजातियां हैं। इनमें से 60 प्रजातियां जहरीली हैं। लेकिन चार ऐसी जहरीली प्रजातियां हैं जिनके काटने से इंसान का बचना बहुत मुश्किल है। सांपों के काटने से हर साल करीब 20 हजार लोगों की मौत हो जाती है।


कोबरा- कोबरा को यहां नाग भी कहते हैं। नाग एक ऐसा सांप है जिसे जहर के मामले में सबसे ज्यादा खतरनाक माना जाता है। नाग पूरे भारत में पाया जाता है। यह खुले स्थानों जैसे खेतों आदि में रहना पसंद करता है। इसका भोजन प्रमुख रूप से चूहेए छिपकली और मेढ़क होते हैं। ऐसा माना जाता है कि यही नाग ही भगवान शिव के ज्योतिर्लिंग में लिपटा हुआ होता है। हिन्दु कथाओं में इसे पवित्र सांप भी माना जाता है और नागपंचमी के मौके पर इन्हीं की पूजा की जाती है। आगे पढ़ें उस सांप के बारे में जिसके काटने से एक बारे में मर सकते हैं 60 लोग।

करैत- करैत के काटने से एक बार में मर सकते हैं 60 लोग नाग के बाद करैत प्रजाति के सापों को सबसे ज्यादा जहरीला माना जाता है। इसका जहर इतना खतरनाक होता है कि अगर यह किसी को काट ले तो पीडि़त व्यक्ति को लगवा तक मार सकता है। भारत में करैत की 12 जातियां और तीन उप जातियां पाई जाती हैं। कुछ जीव वैज्ञानिक को करैत को दुनिया का सबसे ज्यादा जहरीला सांप भी मानते हैं। कहा जाता है कि एक बार के काटने से इससे जितना जहर निकलता है उससे 60 लोगों की मौत हो सकती है। यह सांप ज्यादातर घने जंगलों में ही पाया जाता है।

रुसेल्स वाइपर- रुसेल्स वाइपर या दबोइया या कौड़ीवाला भारत में पाया जाने वाला वाइपर या कौड़ीवाला सांप सबसे ज्यादा जहरीले सांपों में से एक है। भारत में इसके काटने से हर साल हजारों लोगों की मौत होती है। देश में पाए जाने वाले छोटे सापों मं यह सबसे खतरनाक सांप है। इसकी औसत लंबाई करीब चार फुट होती है। इसका भोजन छोटी चिडिय़ां और चूहे और छिपकली हैं।

किंग कोबरा- देश में पाए जाने वाले सबसे लंबे सांपों में से किंग कोबरा का नाम पहले स्थान पर है। इस सांप की लंबाई 13 से 15 फुट होती है। यह सांप जहरीला तो होता है लेकिन बाकी सांपों की अपेक्षा की इसका जहर कम घातक होता है। सबसे रोचक बात यह है कि किंग कोबरा का भोजन दूसरे छोटे सांप होते हैं। यह सांप नमी वाले जंगलों में रहना ज्यादा पसंद करता है। खासकर ठंडे स्थानों और बांस के जंगलों में रहता है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com