बताया गया है कि न्यायाधीश महोदया ने पीड़िता लड़की से पूछा कि बलात्कार के दौरान क्या उसने अपनी टांगें बंद करने की कोशिश करी थी। स्पेन की महिला हितों की संस्थाएं अब इस महिला न्यायाधीश को बर्खास्त करने की मांग कर रही हैं।
स्पेन के बास्क कन्ट्री की न्यायाधीश पर पीड़िता से आपत्तिजनक सवाल पूछने का आरोप लगा है। पीड़िता लड़की जब न्यायाधीश महोदया को अपनी आप बीती बता रही थी तो उस दौरान उस से न्यायाधीश मारिया मानसिला ने कथित तौर पर ये अजीबोगरीब सवाल पूछे.

पीड़िता लड़की ने स्थानीय पुलिस स्टेशन में अपने साथ बलात्कार की शिकायत लिखवाई थी। इस मामले में जब पीड़िता लड़की ने न्यायाधीश मारिया के सामने अपने ब्यान दर्ज कराए तो उससे भद्दे सवाल पूछे गए।
आरोप है कि न्यायाधीश महोदया ने बलात्कार पीड़िता लड़की से पूछा- क्या तुमने अपनी टांगें और अपने सभी गुप्तांग बंद कर लिये थे?
ये भी पढ़े: क्या करेंगे आप? जब आपको पता चले कि, भारत की इस अभिनेत्री के पेट में पल रहा है अफरीदी का बच्चा
महिला अधिकारों के लिए काम करने वाले स्पेन की संस्था क्लारा काम्पोमोर एसोसिएशन ने बताया कि न्यायाधीश पूर्ण रूप से पूर्वाग्रह ग्रस्त थी और उसे पीड़िता के ब्यान पर विश्वास ही नहीं था।
एसोसिएशन ने कहा कि न्यायाधीश महोदया बलात्कार पीड़िता पर अविश्वास प्रकट कर रही थी।
ये भी पढ़े: ये है सेक्स से जुड़े मर्दों के टॉप 10 सीक्रेट, जिन्हें जानने के उतावली रहती हैं लड़कियां
पीड़िता लड़की को जवाब तक नहीं देने दिया गया और उससे आपत्ति जनक प्रश्न पूछे गए। संगठन अब न्यायाधीश को पदच्युत करने की मांग कर रहा है, उसका आरोप है कि न्यायाधीश महोदया पहले भी इसी तरह का बर्ताव कर चुकी है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features