ये है देवभूमि का वो रहस्यमय बंगला, जहां घूमती रहेती हैं बुरी आत्माएं...

ये है देवभूमि का वो रहस्यमय बंगला, जहां घूमती रहेती हैं बुरी आत्माएं…

पहले ये रहस्यमय बंगला अस्पताल के रूप में अच्छे इलाज के लिए जाना जाता था, लेकिन एक संदिग्‍ध डॉक्टर के आने के बाद यहां खौफ का साया मंडराने लगा।ये है देवभूमि का वो रहस्यमय बंगला, जहां घूमती रहेती हैं बुरी आत्माएं...ये है दुनिया की सबसे बड़ी रसोई, जहां रोज लाखों मुफ्त में खाते खाना…

उत्तराखंड के चंपावत जिले में स्थित लोहाघाट देश की सबसे खौफनाक भुतहा जगह के लिए जाना जाता है। लोहाघाट स्थित अबूट पवर्त पर मौजूद ऐबे कोठी में लोगों को अक्सर बुरी आत्माएं दिख जाती हैं। स्थानीय लोग लगातार यहां भूतों का आभास करने की बात बताते हैं।ये है देवभूमि का वो रहस्यमय बंगला, जहां घूमती रहेती हैं बुरी आत्माएं...सूरज ढलने के बाद इस क्षेत्र के पास कोई नहीं जाता है। यहां के लोगों का ऐसा मानना है कि दिन ढलने के बाद यहां बुरी आत्माएं सक्रिय हो जाती हैं। यह बंगला ब्रिटिश काल में बनाया गया था जो बेहद शांत जगह पर बनाया गया है। पहले ये अस्पताल अपने अच्छे इलाज के लिए जाना जाता था, लेकिन एक संदिग्‍ध डॉक्टर के अस्पताल में आने के बाद यहां संदिग्‍ध गतिविधियां होने लगीं।ये है देवभूमि का वो रहस्यमय बंगला, जहां घूमती रहेती हैं बुरी आत्माएं...बताया जाता है कि बंगले के मालिक द्वारा यह बंगला किसी चैरिटेबल अस्पताल को दे दिया गया था। अस्पताल बनने के बाद से इस जगह के बुरे दिन शुरू हो गए। कहा जाता है उस डॉक्टर के पास भविष्य देखने की शक्ति थी, लेकिन वह इंसानों को उनके भविष्य के बारे में कोई भी अच्छी बात नहीं बताता था। वह लोगों के केवल उनकी मृत्यु के बारे में बताया करता था।ये है देवभूमि का वो रहस्यमय बंगला, जहां घूमती रहेती हैं बुरी आत्माएं...जब भी अस्पताल में कोई नया मरीज आता था, वह उस मरीज के पास जाकर यह जान लेता था कि वह मरीज मरने वाला है या नहीं। इतना ही नहीं वह मृत्यु का सही दिन भी बता देता था और जब वह दिन आ जाता तो संदिग्‍ध डॉक्टर उस मरीज को ‘मुक्ति बोध’ कोठरी में ले जाता था।ये है देवभूमि का वो रहस्यमय बंगला, जहां घूमती रहेती हैं बुरी आत्माएं...स्‍थानीय लोगों का मानना है कि उस डॉक्टर के पास कोई शक्ति नहीं थी, वह अपनी शक्ति पर विश्वास दिलाने के लिए लोगों को मार देता था। और अब इस ऐबे बंगले में वह आत्माएं घूमती हैं। जो कई लोगों को दिखाई भी दी हैं।ये है देवभूमि का वो रहस्यमय बंगला, जहां घूमती रहेती हैं बुरी आत्माएं...

 
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com