राशिफल, जानिए आज किसकी किस्मत में है चैन और सुकून

रविवार के राशिफल में जानिए, आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

राशिफल, जानिए आज किसकी किस्मत में है चैन और सुकून

मेष:-दिन उत्तम है। परिश्रम व लगन से कार्य पूरे होंगे। कार्यस्थल पर वाद-विवाद को टालें। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप से बचें।नए मित्रों से संबंधों में मजबूती आएगी। वाहन सुख सम्भव है।

वृषभ:- हर किसी पर विश्वास करना अच्छी बात नहीं है। आप को जो जवाबदारी मिली है, वह कार्य मन लगा कर पूरे करें। व्यापार में नई योजनाएं बनेंगी। लापरवाही से बचें।

मिथुन:- समय का सदुपयोग करें। आज आत्मीयजनों के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। कारोबार की योजनाएं फलीभूत होंगी। स्थायी संपत्ति प्राप्ति के योग बन रहे हैं। व्यापार में बदलाव हो सकता है।

कर्क:- निजी जीवन में दूसरों का हस्तक्षेप न होने दें। अपने हुनर से समाज में ख्याति प्राप्त करेंगे। व्यापार में नई योजनाएं बनेंगी जो लाभदायक रहेंगी। संगीत के क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी से संबंध कमजोर रहेंगे।

सिंह:- अपने विचारों पर नियंत्रण रखें। फिजूल सोचना बन्द करें। नौकरी की तलाश में यात्रा होगी। मांगलिक कार्य टल सकते हैं। अपनी व्यवहारकुशलता से व्यापार में सफलता प्राप्त करेंगे।

कन्या:- दिन की उपयोगिता को समझें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। संपर्क क्षेत्र विस्तृत होगा। दूसरों की आलोचना से बचना चाहिए। समाज में किए प्रयत्नों का पूरा फल आपको मिलेगा।

तुला:- जीवनसाथी के साथ छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव होगा। आर्थिक लाभ मिलने में धैर्य रखना होगा। विशेष कार्य के लिए की गई भागदौड़ लाभदायक सार्थक होगी।

वृश्चिक:- जिन लोगों पर आप ने भरोसा किया, आज वो आप को धोखा देंगे। व्यापार, कारोबार में चल रहे विवाद समाप्त होंगे। आपसी सहयोग व अच्छे संबंधों के कारण प्रशासनिक मामले पूर्ण होंगे। संतान की उन्नति का पथ प्रशस्त होगा।

धनु:- आर्थिक मामलों में लापरवाही न करें। व्यापारिक परिस्थिति में अनुकूलता का आभास होगा। वाहन, मकान की खरीदी का योग बन रहा है। सुख समृद्धि बढ़ेगी। लंबे समय से रुके कार्य पूर्ण होंगे।

मकर:- अपने उसूलों के खिलाफ  जाकर निर्णय लेने होंगे। आज लाभ के महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त होंगे। नए अनुबंध होने के योग हैं। परिवार की समस्याओं का समाधान होगा। संतान के प्रति निर्णय लेने में विलंब न करें। क्रोध बढ़ेगा।

कुम्भ:- कारोबार में मेहनत का अच्छा फल नहीं मिलने से निराश होंगे। नौकरी में तनाव सम्भव है। वाणी में उग्रता अधिक रहेगी। पारिवारिक वातावरण में अच्छा तालमेल बना रहेगा। संत दर्शन संभव है।

मीन:- धन निवेश के लिए आपके लिए आज का दिन शुभ है। सृजनात्मकता में वृद्घि होगी। आपके हाथों से कोई धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होगा। वाहन खरीदने का मन होगा।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com