राशिफल: किसे मिलेगा सुकून, किसके कष्ट होंगे दूर

रविवार के राशिफल में जानिए, क्या कहते हैं आज आपके सितारे।

राशिफल: किसे मिलेगा सुकून, किसके कष्ट होंगे दूर

मेष- अध्ययन में बेहतर सफलता के योग हैं। संतान के विवाह के लिए चिंतित होंगे। समय रहते  जरूरी कार्य पूरे करें। भाइयों के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है। शान्ति से काम करें और क्रोध पर नियंत्रण रखें।

वृषभ- राजनीतिक जातकों के लिए समय उपयुक्त है। विरोधी परास्त होंगे और उन्नति के नए अवसर मिलेंगे। आर्थिक लाभ के योग हैं। संतान सुख संभव। सुख-सुविधा पर खर्च होगा।
 

मिथुन- काम को समय पर करें। अपनी जिम्मेदारी को पूरा करें। संतान से वाद-विवाद हो सकता है। कार्यस्थल पर कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। वाहन खरीदने का मन बना रहे हैं, जो जल्द पूरा होगा।
 

कर्क- किसी बात को लेकर मन विचलित होगा। आय की अधिकता रहेगी। जरूरी दस्तावेज को ढूंढ़ने में समय व्यतीत होगा। कारोबार में सफल होने के लिए पहले कार्ययोजना बनाएं, फिर उसे लागू करें। सफल होंगे।
 

सिंह- परिजनों की मदद से रुके काम पूरे होंगे। आर्थिक मामले सुलझेंगे। वाहन मशीनरी का क्रय कर सकते हैं। कर्मचारियों की अनियमिता से परेशान होंगे। संतान के व्यवहार से दुखी होंगे।
 

कन्या- कारोबार विस्तार की रूपरेखा बन सकती है। मांगलिक खर्च संभव है। निजी संबंधों में नजदीकियां आएंगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किसी बात को लेकर आप परेशान हैं। बेहतर होगा समझ से ही कोई काम करें।
 

तुला- व्यापार में तंगी का सामना करना पड़ेगा। आपके व्यवहार के कारण लोग आपसे दूर होंगे। अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। शेयर वायदा में निवेश से बचें। आपका अपना धोखा दे सकता है।
 

वृश्चिक- पारिवारिक माहौल आनंदप्रद रहेगा। धार्मिक रुचि बढे़गी। घर में साज-सज्जा पर धन खर्च होगा। नए वस्त्राभूषण की प्राप्ति हो सकती है। जीवन साथी के व्यवहार में परिवर्तन से चिन्तित रहेंगे। समय अनुकूल है।
 

धनु- मनचाही सफलता मिलने से खुश होंगे। प्रशासनिक सेवा और सुरक्षा से जुड़े लोग सफल होंगे। मकान बदलने के योग हैं। भूमि संबंधित नए अनुबंध हो सकते हैं। व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनेगी।
 

मकर- कार्यस्थल पर अधिकारियों को प्रभावित करने में सफल होंगे। जो लोग आपकी निंदा करते थे, आपसे जुड़ना चाहेंगे। पुराने विवाद के कारण तनाव में रहेंगे। आप  फ़ालतू मे ज्यादा निरर्थक सोचते हैं।
 

कुम्भ- दिन कई प्रकार के अनुभवों से युक्त रहेगा। दोस्तों से सहायता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ यात्रा होगी। परिजनों से मनमुटाव होगा। नौकरी में तबादले के योग हैं। प्रेम प्रसंग में नया मोड़ आएगा।
 

मीन- अपने  निजी संबंधों में छोटी छोटी बातों पर हो रहे विवाद के कारण चिंता बढे़गी।व्यापार में इच्छित लाभ होगा पर मेहनत अधिक होगी। सत्कार्य में रुचि बढ़ेगी।
 
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com