रविवार का राशिफल: क्या कहते हैं आज आपके सितारे?

रविवार के राशिफल में जानिए, आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

रविवार का राशिफल: क्या कहते हैं आज आपके सितारे?

मेष:-अपने व्यवहार में नम्र बनें और सबको साथ लेकर चलें। यात्रा होगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। बाहरी सहयोग से कार्य होंगे। पीड़ा रहेगी। अस्वस्थता रहेगी। विवाद न करें।

वृषभ:-अपने सगे संबंधियों से मनमुटाव की आशंका है। संपत्ति की खरीद-फरोख्त हो सकती है। लाभ होगा। निवेशादि से मनोनुकूल लाभ होगा। चिंता रहेगी। बाहरी सहयोग से कार्य होंगे।

मिथुन:-अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। अपने विवेक से काम बना लेंगे। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। कार्यसिद्धि होगी। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। परिश्रम अधिक होगा।

कर्क:-अकारण क्रोध से घर में तनाव रह सकता है। मनोमालिन्य रहेगा। जोखिम न उठाएं। वाणी पर नियंत्रण रखें। यात्रा होगी। व्यवसाय विस्तार में अवरोध होंगे। विरोधी कार्य में बाधा उत्पन कर सकते हैं।

सिंह:-संतान की उन्नति में बार-बार अवरोध आने से चिंतित रहेंगे। विवाह प्रस्ताव सफल रहेंगे। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विवाद से बचें। दांत-मुख संबंधी समस्या रह सकती है। लाभ होगा।

कन्या:-परिजनों से शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा। आलस्य रहेगा। शत्रु भय रहेगा। कुसंगति से हानि की आशंका है। पढ़ाई में रूचि कम रहेगी। भवन भूमि की मरम्मत में धन लगेगा।

तुला:-व्यवसाय में परिश्रम अधिक होगा। यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। विवाद व जोखिम से बचना होगा। पुराने मित्रों से मुलाकात सुखद होगी। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं, जो आपसी समझ से हल होंगे।

वृश्चिक:-कितना सोचते हो, अपने विचारों पर नियंत्रण रखें। खुद को आध्यात्म से जोड़ें। अचानक हानि हो सकती है। चिंता व तनाव रहेंगे। फालतू खर्च होगा। पुराना रोग उभर सकता है। विवाद व जोखिम से बचना होगा। आर्थिक लाभ में अभी विलंब है।

धनु:-आपकी मेहनत रंग लाएगी। व्यवसाय में नई साझेदारी से लाभ होगा। पिता के साथ किसी जरूरी मुद्दे पर चर्चा सम्भव है। यात्रा से लाभ होगा। भाग्योन्नति हो सकती है। संतान की चिंता रहेगी। रुका हुआ धन वापस आएगा। परिश्रम अधिक होगा।

मकर:-मान-सम्मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन लाभ होगा। नई योजना बनेगी। कार्यशैली में सुधार होगा। विवाद से बचें। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। अपने मित्रों के साथ कोई नई योजना शुरू कर सकते है।

कुम्भ:-व्यवसाय में नई मशीनरी का प्रयोग सफल रहेगा। परिवार में तनाव रहेगा। शुभ समाचार मिलेंगे। आत्म सम्मान बढ़ेगा। दुर्घटनादि से हानि की आशंका है। जोखिम न लें।

मीन:-किसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मनचाही वस्तु मिलने की सम्भावना है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अचानक लाभ होगा। रोजगार प्राप्ति संभव है, प्रयास करें। निवेश शुभ रहेगा।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com