रविवार को हुआ 2017 का शुभारंभ, सूर्यदेव की कृपा से किनके चमकेंगे सितारे

रविवार के राशिफल में जानिए, आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

रविवार के राशिफल में जानिए, आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

मेष-पुराने मामले सुलझ सकते हैं। परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद सम्भव। आप के अपने धोखा दे सकते हैं, सतर्क रहें। आकस्मिक धनलाभ संभव। व्यापार विस्तार की योजना टालें।

वृषभ-मानसिक शांति मिलेगी। कार्यस्थल पर बदलाव हो सकता है। व्यापारिक उन्नति मिलेगी। विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात मन प्रसन्न करेगी। संतान का सुख मिलेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य में लाभ होगा। स्वयं पर विश्वास करें, दूसरों की देखादेखी न करें।

मिथुन-कई दिनों से रुके कार्यों में गति आएगी। विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल है। हर किसी को अपने मन की बात न बताएं, नुकसान हो सकता है। मकान संबंधी समस्या का समाधान होगा। अधिकारी वर्ग के लिए समय मिश्रित फलदायी है।

कर्क-कार्यस्थल पर अधिकारियों से मतभेद संभव है। सुख-सुविधा के सामान में धन खर्च होगा। परिजनों का सहयोग मिलेगा। आपसी संबंधों में मधुरता आएगी। न्याय पक्ष मजबूत होगा।

सिंह-मित्रों से विवाद की स्थिति बन सकती है। परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी। नौकरी पेशा लोगों के लिए स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। पारिवारिक यात्रा के योग हैं। व्यस्तता के चलते जरूरी कार्य बाधित होंगे। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा।

कन्या-विरोधी सक्रिय होंगे। योजना के अनुरूप कार्य न होने से मन खिन्न रहेगा। वाहन-मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। आत्मविश्वास की कमी के चलते गलत फैसले ले सकते हैं।

तुला-नई ऊर्जा के साथ दिन की शुरुआत होगी। घरेलू कामकाज के चलते व्यस्त रहेंगे। कार्यस्थल पर नौकरों की समस्या बनी रहेगी। भूमि-भवन में निवेश कर सकते हैं। यात्रा टालें।

वृश्चिक-स्वास्थ्य पर ध्यान दें। जिद्दी रवैए के कारण आपसी संबंधों में कटुता आएगी। व्यर्थ के कार्यों में रुची बढ़ेगी। बुरी संगत छोड़ दें। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ सकता है। समय के साथ सब ठीक हो जाएगा।

धनु-व्यापार विस्तार के लिए धन एकत्र करने में लगे रहेंगे। अतिथियों का आगमन दिनचर्या में बदलाव करेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है। नए वस्त्र-आभूषण की प्राप्ति संभव है।

मकर-अपने प्रोफेशन से आप खुश नहीं हैं। समय के साथ स्थिति आपके अनुकूल बनेगी। जीवनसाथी का व्यवहार मनोबल बढ़ाएगा। कर्ज लेने की स्थिति निर्मित हो सकती है।

कुम्भ-पैसा कमाने की चाह में आप गलत रास्ते पर जा रहे हैं। समय रहते सुधर जाएं। मान-प्रतिष्ठा की हानि हो सकती है। दूसरों के मामलों में दखल न दें। प्रेम प्रसंग में निराशा मिलेगी।

मीन-आज का दिन आनंद और नई उमंग के साथ व्यतीत होगा। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में समय व्यतीत करेंगे। व्यापारियों के लिए समय लाभदायक है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com