राजधानी लखनऊ में बढ़ता जा रहा है कोरोना वायरस, आज शहर में कोरोना के 13 नए मरीज की हुई पुष्टि

 उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कोरोना वायरस का दायरा बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को शहर में 13 नए मरीज मिले हैं। जिसमें 10 मल्हौर निवासी हैं। यह एक ही परिवार के सदस्य व किराएदार हैं। तीन मरीज जीआरपी के जवान हैं। उधर,  बलरामपुर अस्पताल के पूर्व निदेशक का निधनहो गया। उन्हें दो दिन से बुखार आ रहा था। पीजीआइ में दिखाना चाह रहे थे। दिखाने से पहले कोविड जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बीती रात उनका निधन हो गया। बताया जा रह है कि उनका बेटा भी पॉजिटिव है। जबकि पत्नी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, एक सुल्तानपुर निवासी कोरोना पॉजिटिव बुजुर्ग की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। लेकिन इसे लखनऊ में नहीं जोड़ा जाएगा।

सीएमओ डॉ नरेंद्र अग्रवाल ने कहा कि मरीज सुल्तानपुर का था, इसलिए उसे राजधानी में काउंट नहीं करेंगे। बलरामपुर के निदेशक की मौत पर कहा कि उनकी मौत हुई है। वो कोरोना पॉजिटिव थे, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि उनकी मौत कोरोना से हुई है। डेथ ऑडिट के बाद यह क्लियर होगा कि मौत क्यों हुई। क्योंकि मौत के अन्य कारण भी हो सकते हैं।

गोंडा: जीआरपी के सिपाही समेत छह और पॉजिटिव

कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, जीआरपी का एक और सिपाही कोरोना संक्रमित मिला है। जिसे लेवल वन हॉस्पिटल सीएचसी पंडरी कृपाल में भर्ती किया जा रहा है। इससे पहले जीआरपी के दो सिपाही कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं, इनका इलाज चल रहा है। ऐसे में अब तक जीआरपी के 3 सिपाही कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। जिनका इलाज चल रहा है। इसके अतिरिक्त हलधरमऊ, मुजेहना, छपिया से एक- एक और मरीज मिले हैं। यह मुंबई व दिल्ली से आए हैं। इन्हें भर्ती किया गया है। वहीं, खरगूपुर क्षेत्र के भी दो और युवक कोरोना पाजिटिव मिले हैं, जिले में कोरोना पाजिटिव के नये मरीजों की संख्या छह हो गई है।

बीते दिन लखनऊ में छह लोगों में कोरोना

गुरुवार को छह मरीजों में से चार शहर के रहे। वहीं, कई नए इलाकों में भी वायरस ने दस्तक दे दी है। ऐसे में संबंधित क्षेत्रों में हड़कंप है। संक्रमित मरीजों में एक पीजीआइ की संविदा कर्मी है। संक्रमित मिली पीजीआइ की संविदा कर्मी बालागंज क्षेत्र में रहती है। पीजीआई पहुंचने पर उसमें बुखार, जुकाम के लक्षण मिले। ऐसे में डॉक्टरों ने जांच की सलाह दी। लैब में वायरस की पुष्टि हुई है। इसके अलावा इंदिरा नगर के पानी गांव में एक मरीज में वायरस की पुष्टि हुई। अलीगंज सेक्टर-ई में मरीज में वायरस की पुष्टि हुई। यह तीनों इलाके नए हैं। ऐसे में क्षेत्र में हड़कंप है। वहीं गोमतीनगर के विभूति खंड के एक आपर्टमेंट में निवासी पुरुष में संक्रमण की पुष्टि हुई है। सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल के मुताबिक मरीज के प िरवारजनों व संपर्क में आने वालों की जांच कराई जा रही है। इसके अलावा गोमती नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती बनारस निवासी मरीज में संक्रमण पाया गया। इसके अलावा लोहिया संस्थान में दिखाने आए मऊ निवासी 55 वर्षीय हृदय रोगी में कोरोना की पुष्टि हुई है।

ए-ओपीडी-कैथ लैब कराई गई सैनिटाइज

लोहिया संस्थान में कुछ माह पहले मऊ निवासी 55 वर्षीय मरीज की एंजियोप्लास्टी हुई थी। डॉक्टर से फोन पर बात कर फॉलोअप के लिए आया। स्क्रीनिंग एरिया में जांच कराई। उसमें कोई लक्षण न होने पर हृदय रोग विभाग की ओपीडी में आ गया। यहां वह बैठा रहा। वहीं परिवारजन डॉक्टर को रिपोर्ट दिखाने कैथ लैब चले गए। डॉक्टर ने मरीज को ईसीजी, कोविड टेस्ट लिख दिया। बुधवार रात मरीज की पॉजिटिव रिपोर्ट आई। इसके बाद कैथ लैब, ईसीजी रूम, कार्डियक ओपीडी एरिया को सैनिटाइज किया गया। परिजन की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई। ऐसे में कैथ लैब बंद नहीं रहेगी। शेष एरिया 24 घंटे के लिए सैनिटाइज कर बंद कर दिया गया।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com