राजाओं जैसी फीलिंग चाहिए तो ये 10 राजमहल घूम के लिए जरुर जाये..

राजाओं जैसी फीलिंग चाहिए तो ये 10 राजमहल घूम के लिए जरुर जाये..

क्‍या आप ने कभी सोचा है कि राजा महाराजा कैसे घरों में रहते होंगे। अगर नहीं तो हम आप को उन दस राज महलों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां ठहरना आप को राजाऔं जैसी फीलिंग देगा।

1- उदय विला पैलेस, उदयपु

उदय विला महल उदयपुर में अरावली की पहाडि़यों के पीछे बना हुआ है। महल के पास से पिछोला छील निकली है। उदय विला की खूबसूरती वहां के राजाओं के एश्‍वर्य की कहानी कहती है। यहां स्‍वीमिंग पूल से लेकर प्राईवेट रूम भी हैं। यहां एक रात गुजराने का किराया 25 हजार रुपये है। राजाओं जैसी जिंदगी का एहसास लेने के लिये ये काफी कम रकम है।राजाओं जैसी फीलिंग चाहिए तो ये 10 राजमहल घूम के लिए जरुर जाये..2- रामबाघ पैलेस, जयपुर

1835 में शाही परिवार के लिये रामबाघ महल का निर्माण किया गया था। शाही परिवार 30 सालों तक यहां पर रहा। 1957 में इस महल को होटल में तब्‍दील कर दिया गया। यहां के कमरों में आप को शाही झलक दिखेगी। यहां के बगीचे बहुत खूबसूरत हैं। यहां के बगीचे में महाराजा होली खेलते थे। यहां पर एक रात बिताने की कीमत 28 हजार रुपये है। राजाओं जैसी फीलिंग चाहिए तो ये 10 राजमहल घूम के लिए जरुर जाये..3- राज पैलेस, जयपुर

राज पैलेस को राज परिवार के लिये 1727 में बनाया गया था। यह जयपुर में सबसे पुराना शाही महल है। यहां का शाही आर्कीटेक्‍चर देखकर आप को राजाओं जैसी फील आयेगी। यहां पर दरबार महल भी है। यहां का स्‍वप्‍न महल रेस्‍टोरेंट बहुत खूबसूरत है। जिसमें सोने की पत्तियों से काम किया गया है। यहां पर क्रिस्‍टल कैलेंडर और क्रॉकरी म्‍यूजिम भी है। यहां पर एक रात ठहरने का किराया 14 हजार रुपये है। राजाओं जैसी फीलिंग चाहिए तो ये 10 राजमहल घूम के लिए जरुर जाये..4- देवी गढ़, उदयपुर

उदयपुर में बना देवी गढ़ का किला 20वीं शताब्‍दी तक दिलवारा राजाओं के आधीन रहा। जिसके बाद इसे होटल में तब्‍दील कर दिया गया। यहां पर बहुत महंगे पत्‍थरों से नक्‍काशी की गई है। यहां के स्‍वीमिंग पूल में सफद मार्बल का प्रयोग किया गया है। आप अगर यहां पर रुकते हैं तो आप को एक शाही अनुभव मिलेगा। यहां के कमरों में रुकना और गलियारों में टहलना आप के लिये कभी ना भूलने वाले पल होंगे।राजाओं जैसी फीलिंग चाहिए तो ये 10 राजमहल घूम के लिए जरुर जाये..5- वाइल्‍ड फ्लावर हॉल, शिमला

वाइल्‍ड फ्लावर हॉल शिमला में ब्रिटिश शासन काल के दौरान बनाया गया था। इसे लॉर्ड किचिनर के लिये तैयार किया गया था। पहाडि़यों के बीच में बना ये महल जन्‍नत सरीखा एहसास देता है। यहां पर लकड़ी के कमरे बनाये गये हैं। यहां आप स्‍वीमिंग पूल में नहाते हुये पहाड़ों का मनोहारी दृश्‍य भी देख सकते हैं। यह जगह आप को शाही एहसास देगी। यहां पर एक रात ठहरने का किराया बाइस हजार रुपये है। राजाओं जैसी फीलिंग चाहिए तो ये 10 राजमहल घूम के लिए जरुर जाये..6- जय महल, जयपुर

जय महल को जयपुर में शाही परिवार के लिये बनाया गया था। 18 एकड़ में बने इस महल में कई सुंदर बगीचे हैं। जहां बैठकर आप चाय की चुस्कियां ले सकते हैं। 1745 में इस महल को बनाकर तैयार किया गया था। यह महल भारत और अरबी आर्कीटेक्‍चर का बेहतरीन नमूना है। यहां के कमरों में आप को एक रूमानी एहसास होगा। गलियारों में चलेंगे तो लगेगा कि आप किसी रियासत के महराज हैं। राजाओं जैसी फीलिंग चाहिए तो ये 10 राजमहल घूम के लिए जरुर जाये..7- उम्‍मेद भवन पैलेस, जोधपुर

जोधपुर में बना उम्‍मेद भवन महल पीले सैंड स्‍टोन से बना कर तैयार किया गया है। इस महल को 1944 में बनाकर तैयार किया गया था। 15 सालों तक बना यह महल अपने आप में में कला का अद्भुत नमूना है। यहां राजपूत राजाओं ने शासन किया। 26 एकड़ में फैला यह महल सबसे बड़ा शाही महल था जिसमें 347 कमरे हैं। इस महल को बाद में होटल में तब्‍दील कर दिया गया। राजाओं जैसी फीलिंग चाहिए तो ये 10 राजमहल घूम के लिए जरुर जाये..8- ताज लेक पैलेस, उदयपुर

उदयपुर में बना ताज लेक पैलेस अपने आप में एक अजूबा है। 1743 से 1746 के बीच में इस महल को बनाया गया था। यह महल आर्कीटेक्‍चर का अद्भुत नमूना है। इस महल को सफेद मार्बल से बनाया गया है। झील के बीचो बीच बना महल रात में स्‍वर्ग सरीखा एहसास देता है। ये विश्‍व के सबसे रोमांटिक होटल्‍स में से एक है। यहां पर आप को वो लोग मिलेंगे जो महारजाओं की खिदमत किया करते थे। राजाओं जैसी फीलिंग चाहिए तो ये 10 राजमहल घूम के लिए जरुर जाये..9- समोदे पैलेस, जयपुर

जयपुर में बना समोदे महल 475 साल पुराना है। यह महल अपने खूबसूरत गलियारों के लिये मशहूर है। यहां की दीवरों पर बहुत खूबसूरती के साथ नक्‍काशी की गई है। यह दिखने में शीश महल जैसा नजर आता है। यहां पर शाही कमरे हैं। शाही स्‍वीमिंग पूल है। यहां ठहरना आप के लिये एकदम अलग अनुभव होगा। यह महल स्‍वर्ग से कम नहीं है। क्‍या आप ने कभी सोचा है कि राजा महाराजा कैसे घरों में रहते होंगे। अगर नहीं तो हम आप को उन दस राज महलों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां ठहरना आप को राजाऔं जैसी फीलिंग देगा। 1- उदय विला पैले10- देवगढ़ महल, राजस्‍थान

राजस्‍थान में बने देवगढ़ म‍हल पर राजा रावत नाहर सिंह का राज था। यह सूर्य सा चमकता महल अरावली पहाडि़यों के बीच बनाया गया है। यह महल जोधपुर और उदयपुर के बीच में आता है। यह महल अपनी खूबसूरती के लिये मशहूर है। यहां कई राजाओं का राज रहा है। यहां एक रात ठहरना आप के लिये किसी शाही अनुभव से कम नहीं है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com