राम मंदिर:बड़ी संख्या में उमड़ रहे श्रद्धालु,नियमों में हुआ बड़ा बदलाव…

रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही श्रद्धालुओं की बंपर भीड़ लग रही है। पहले दिन करीब पांच लाख लोगों ने भगवान राम के दर्शन किए। प्राण प्रतिष्ठा का आज तीसरा दिन है। गुरुवार को पौष पूर्णिमा पर्व के अवसर पर भारी संख्या में लोग रामलला के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। आईजी रेंज अयोध्या प्रवीण कुमार ने बताया कि आज पौष पूर्णिमा का पर्व है, जिसमें लोग पवित्र स्नान करते हैं। बड़ी संख्या में लोग पैदल चलकर अयोध्या पहुंच रहे हैं। जिसकी वजह से एक-एक किलोमीटर तक लाइन लग गई हैं।

बड़ी संख्या में अयोध्या पहुंच रहे भक्तों को देखते हुए रामलला के दर्शन का समय बढ़ा दिया गया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने दर्शन अवधि बढ़ाने के लिए नियमों में बदलाव किए हैं। अब शाम सात से रात 10 बजे तक रामलला के दर्शन के लिए कपाट खुला रहेगा। जबकि इससे पहले शात सात बजे के बाद मंदिर बंद हो जाता था।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com