राशिफल: आज किस राशि के लोगो पर कृपा करेंगे बजरंग बली?

मंगलवार के राशिफल में जानिए, आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

e5465b99501087dc16967e0e41edb2e8

मेष- परिजनों के साथ आनंदप्रद यात्रा हो सकती है। नए व्यावसायिक अनुबंध सफल होंगे। कार्यस्थल पर अधिकारियों से निजी संबंध स्थापित हो सकते हैं। विद्युत उपकरण पर धन खर्च होगा। न्याय पक्ष उत्तम है।

वृषभ- किसी भी व्यवसाय को शुरू करने से पहले उसके सन्दर्भ में पूरी जानकारी किसी अनुभवी विशेषज्ञ से लें। मानसिक तनाव बना रहेगा। जीवनसाथी के व्यवहार में लाख समझाने पर भी कोई असर नहीं होगा।

मिथुन- कारोबार में नए अनुबंध लाभकारी सिद्ध होंगे। रुका पैसा मिलेगा। भवन-भूमि से संबंधित जरूरी दस्तावेजों को सम्भालें और अच्छी तरह जांच करें। फिर निर्णय करें। मित्रों का साथ मिलेगा। संतान की उन्नति संभव है।

कर्क- अकारण हो रहे तनाव से मुक्ति मिलेगी। परिवार में उत्सव का माहौल बना रहेगा। किसी अपने की निजी समस्या का समाधान खोजने में लगे रहेंगे। बीमारी में पैसा लगेगा। खानपान पर ध्यान दें, पेट संबंधित रोग से ग्रस्त रहेंगे।

सिंह- आपसे किसी का दुख नहीं देखा जाता। दूसरों की मदद करने में आप सदैव अग्रसर रहते हैं। निर्णय शक्ति कमजोर होने के कारण गलत फैसले लेने से बचें। पूंजी निवेश के लिए समय उपयुक्त है। न्याय पक्ष मजबूत होगा।

कन्या- बिना कारण क्रोध करना अच्छी बात नहीं है। आपके चिड़चिड़े स्वभाव से सभी लोग नाराज रहेंगे। विदेश जाने में आ रही परेशानी दूर होगी। पैसा कमाने की चाह में गलत मार्ग पर जाने से बचें, अन्यथा पैसा और नाम दोनों हाथ से जाएंगे।

तुला- जो चाहा वो पाया। अपनी मेहनत से अपना लक्ष्य प्राप्त कर लेंगे। पिता के साथ तालमेल स्थापित होगा। संतान के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। आजीविका के लिए यात्रा करनी होगी। वाहन सुख मिलेगा। धन आगमन संभव है।

वृश्चिक- दुविधा की स्थिति निर्मित होगी। फैसले लेने में अक्षम रहेंगे। किसी बड़े व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा। प्रियजन से मुलाकत होगी। विवाह में आ रही रुकावट दूर होगी पर पहले अपने पितृदेवों को प्रसन्न करें।

धनु- अपने वाक्चातुर्य से काम पूरा करेंगे। जो आप की निंदा करते थे, वे ही आप के गुणगान करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय उपलब्धि वाला है। परिजनों का सहयोग मिलेगा। यात्रा सुखद रहेगी।

मकर- काम पूरे न होने की वजह से उदास रहेंगे। आज का दिन बहुत सारे कटु अनुभव करवा सकता है। जीवन में आ रहे उतार से तनाव बढ़ेगा। आर्थिक संकट से मुक्ति मिल सकती है। संतान की किसी निजी समस्या को सुलझाने में लगे रहेंगे।

कुम्भ- अपने चंचल स्वभाव के कारण नुकसान संभव है। अपने से बड़ों की बातों को सुनें। उनके अनुभव आपके लिए लाभप्रद साबित होंगे। वैवाहिक निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। व्यापारिक यात्रा संभव है।

मीन- आपको आज सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में प्रसिद्धि मिलेगी। परिवार और दांपत्य जीवन में सुख-संतोष का अनुभव करेंगे। मौज-मस्ती और मनोरंजन से लाभ होगा। यात्रा के योग हैं जो लाभप्रद होगी।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com