राशिफल: कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन?

गुरुवार (6 अक्टूबर 2016) के राशिफल में जानिए आज भगवान विष्णु की कृपा से किसके बनेंगे सब काम।

राशिफल: कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन?
मेष: अपने मन की बात बताने का अवसर मिलेगा। व्यवसाय में उन्नति होगी पर आप अपना ध्यान काम पर लगाएं। समाज में प्रतिष्ठित व्यक्तियों से मेल-जोल बढ़ेगा। धर्म में रुचि बढ़ेगी। 
वृष :-व्यापार में चल रही मंदी के कारण तनाव बढ़ सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। कार्यस्थल पर किसी के भरोसे न रहकर अपना कार्य स्वयं कीजिए। आर्थिक स्थिति में अस्थिरता रहेगी।

मिथुन :- आपके विचारों में सकारात्मकता व आशाजनक प्रवृत्ति रखें तो ही आप सफल होंगे। कारोबार में महत्वपूर्ण जिमेदारी मिल सकती है। परिवार में तनाव रहेगा।

कर्क :- आज नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। आपके कार्यों से समाज, परिवार में प्रशंसा मिलेगी। संतान के व्यवहार से कष्ट होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। वाहन खरीदने का मन बनेगा।

सिंह :- नए कारोबार की योजनाएं फलीभूत होंगी। परिवार में कलह का वातावरण हो सकता है, शांति बनाए रखें। यात्रा सुखद रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। प्रेम प्रसंग में विवाद हो सकते हैं।

कन्या :-किसी के दबाव में आकर निर्णय बदलने होंगे। रचनात्मक, व्यापारिक कार्यों में मन लगेगा। राजनीति में अच्छे लोगों से भेंट होगी, जो आपके हितचिंतक रहेंगे। किसी विशेष कार्य के बन जाने से हर्ष होगा।

तुला :- व्यापार में रुका धन मिलेगा। क्रोध पर संयम रखें। अर्थ संबंधी कार्यों में सफलता मिलने से हर्ष होगा। सुखद भविष्य का स्वप्न साकार होगा। अनाज के व्यवसायियों के लिए समय शुभ है।

वृश्चिक :- दिन मध्यम है। निर्माण कार्य की गति बढ़ेगी। कठिन कामों में सोच-समझकर ही हाथ डालें अन्यथा नुकसान होगा। व्यापारिक गोपनीयता भंग न करें। स्थायी संपत्ति प्राप्ति के योग बनेंगे। मन की बात कहने का अवसर मिलेगा।

धनु :-आज कार्यक्षेत्र में आपका महत्व बढ़ेगा। नवीन व्यावसायिक योजनाओं के प्रति उत्साह बढ़ेगा। जरूरत की पूर्ति हो सकेगी। स्व-विवेक से कार्य करना लाभप्रद रहेगा। विदेश जाने में अड़चन आ सकती है।

मकर :-आज अर्थ संबंधी कार्यों में सफलता मिलने से हर्ष होगा। दूसरों के कामों में हस्तक्षेप से बचें अन्यथा विवाद होंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में आशानुकूल सफलता के योग बनेंगे। किसी के प्रति आकर्षित होंगे।

कुंभ :-आज राजनीति में बड़े एवं प्रतिष्ठित लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा। सुखद यात्रा के योग बन रहे हैं। परिवार में स्वयं के द्वारा लिए गए निर्णय लाभप्रद होंगे। आवास निवास की समस्या दूर होगी। भक्ति भाव में मन लगेगा।

मीन:- आपकी बुरी आदतों के कारण परिवार में क्लेश होगा। किसी की आलोचना न करें। दांपत्य सुख मिलेगा। व्यर्थ संदेह नहीं करें। घर में आनंददायक माहौल रहेगा। सामाजिक सम्मान मिलेगा।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com