राशिफल: जाने आज किस पर कृपा करगें बजरंगबली!

मंगलवार (11 अक्टूबर 2016) के राशिफल में जानिए, आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

राशिफल: जाने आज किस पर कृपा करगें बजरंगबली!
मेष:-अपने व्यवहार में नर्मी लाना आपके लिए बहुत जरूरी है। निर्णय तो लेते हैं पर समय पर नहीं। नौकरी में पद, स्थिति से लाभान्वित हो पाएंगे पर मेहनत अधिक होगी। कार्य में प्रगति होगी, उत्साह रहेगा। परिश्रम की अधिकता से तनाव बढ़ेगा।

वृष:- दूसरे के भरोसे अपना नुकसान कर लेंगे। आर्थिक मामलों में आज लाभ होगा। कार्यस्थल पर प्रलोभन से बचें। परिवार की समस्याएं स्वविवेक से हल होंगी। दूसरों को देखकर द्वेष करना छोड़ दें।

मिथुन:-आज आपको परिजनों इष्ट मित्रों से भेंट, उपहार की प्राप्ति होगी। वाणी पर संयम रखें अन्यथा काम बिगड़ सकते हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। मेहमानों का आगमन होगा। अचानक धन प्राप्ति संभव है।

कर्क:- दिन शुभ है। सुबह से ही कार्यों की व्यस्तता बनी रहेगी। घरेलू कार्य में दिन बीतेगा। उत्साहपूर्वक व्यावसायिक योजनाओं को पूरा करेंगे और सफल होंगे। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा, कार्य क्षमता एवं कार्य कुशलता बढ़ेगी।

सिंह:- काम की व्यस्तता में परिवार को नजरअंदाज कर रहे हैं। अपरिचित व्यक्तियों के सहयोग से आत्मविश्वास बढ़ेगा। खर्चों में कमी का प्रयास करना चाहिए। सोचे काम समय पर पूरे होंगे। मन पसन्द भोजन मिलेगा।

कन्या:-आज परिजनों के साथ सत्संग का लाभ मिलेगा। व्यक्तिगत समस्या का निदान होगा। व्यापारिक कार्य से यात्रा हो सकती है। सामाजिक प्रतिष्ठा का ध्यान रखकर कार्य करें। स्वास्थ्य लाभ होगा।

तुला:-आज आप मेहमानों की खातिरदारी में लगे रहेंगे। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में समय बीतेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्नता दर्शाएंगे, पर सम्भल कर रहें। अच्छे व्यक्तियों से भेंट होगी।

वृश्चिक:- व्यवसाय में सतर्कता एवं सावधानीपूर्वक योजनाओं को अंजाम दें। लापरवाही से काम नहीं करें। विद्यार्थी शिक्षा में सफलता अर्जित करेंगे। प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलेगी। वाहन सुख मिलेगा।

धनु:- आज लाभकारी निवेश बढ़ेगा। बड़े एवं प्रतिष्ठित लोगों से संबंधों का लाभ मिलेगा। वाहन प्राप्ति के योग हैं। जोखिम, जवाबदारी के कामों में सावधानी आवश्यक है। आर्थिक लाभ होगा।

मकर:- आज व्यापार अच्छा चलेगा। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। आशानुरूप आमदनी होगी। वाहन क्रय करने के योग बन रहे हैं। निवेश से लाभ होने वाला है। हनुमानजी की आराधना करें।

कुंभ:- दिन की शुरुआत भक्तिभाव से होगी। स्थायी संपत्ति, क्रय-विक्रय से लाभ होगा। अनुभव का लाभ मिलेगा। पारिवारिक वातावरण से नाखुश रहेंगे। किसी की भी निंदा न करें। नए वस्त्र-आभूषण की प्राप्ति होगी।

मीन:- समय पर काम होने से राहत मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में अनुभव से लाभ होगा। निवेश में सफलता मिलेगी।  समय का सदुपयोग होगा। मित्रों के साथ देव-दर्शन होगें। आज खर्च अधिक होने की उम्मीद है।

 
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com