राशिफल 17 जुलाईः जानिए, किस राशि को आज मिलेगा लाभ..

मेष:

आपका दिन शुभ फलदायी रहेगा। स्नेहीजन के साथ भेंट से आपका मन प्रसन्न होगा। मध्याह्न के बाद घर में शांतिपूर्ण वातावरण बना रहेगा। माता-पिता से अच्छे समाचार मिलेंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। कार्यालय में अधिकारियों से संभलकर रहें।

वृषभ:

आज आप वाणी और वर्तनी पर संयम बरतें। जलाशय से दूर रहें। जमीन और संपत्ति के कागजात का खास ध्यान रखें। मध्याह्न के बाद परिस्थितियों में सुधार होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे। भाग्य आपका भरपूर साथ देगा।

मिथुन:

गणेशजी की कृपा से आज का दिन सुख-शांतिपूर्वक बीतेगा। भाइयों के साथ मेलजोल से आपको लाभ होगा। मित्रों और स्वजनों से आज भेंट होगी। समयानुसार भोजन मिलेगा। आज आप अधिक भावुक हो सकते हैं।

कर्क:

आज का दिन लाभदायक रहेगा। परिरजनों से भरपूर सहयोग मिलेगा। कार्यालय में सहकर्मियों तथा उच्चाधिकारियों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। मध्याह्न के बाद प्रवास या पर्यटन का आयोजन कर पाएंगे। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा।

सिंह:

आज का दिन शुभ तथा अनुकूलता भरा होगा। बड़ो से लाभ होगा। वैवाहिक और पारिवारिक जीवन में मेलजोल बना रहेगा। आज खर्च अधिक न हो, इसका ध्यान रखें। आपका व्यवहार आपके लिए आनंदप्रद और लाभदायी रहेगा।

कन्या:

किसी के साथ उग्र चर्चा और विवादों में ना उलझें। पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद न हो इसका ध्यान रखें। आय से अधिक खर्च बढ़ सकता है। मध्याह्न के बाद आपको पिता और बड़ो से सहायता मिलेगी। मन से चिंता का भार कम होगा।

तुला:

नए कार्य का प्रारंभ न करने की गणेशजी सलाह देते हैं। आपका मन वैचारिक स्तर पर अटका सा रहेगा, मनोबल की दृढ़ता में कमी आ सकती है। मित्रवर्ग से आपको विशेष लाभ होगा। व्यापार फायदा होगा। भावुकता से मन परेशान हो सकता है।

वृश्चिक:

व्यावसायिक क्षेत्र में आपके कार्य की प्रशंसा होगी। कार्य बहुत सरलता से पूरे होंगे। सरकारी कार्यों में लाभ होगा। गृहस्थ जीवन में मधुरता रहेगी। मित्रों से लाभ होगा। प्रमोशन के योग हैं। स्नेहीजनो से भेंट उपहार मिल सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

धनु:

आज के दिन आपके स्वभाव में उग्रता हो सकती है। धार्मिक यात्रा या प्रवास की भी संभावना है। मध्याह्न के बाद कार्यालय के वातावरण में सुधार होगा। कार्य में सफलता प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ता रहेगा। पिता की ओर से लाभ होगा।

मकर:

आज बीमारी के पीछे खर्च हो सकता है। पारिवारिक सदस्यों के साथ उग्र बहस न हो, इसका ध्यान रखें। बाहर के खान-पान की व्यवस्था को आज टाल दें। आपके चरित्र पर कोई उंगली उठाए, ऐसा कोइ कार्य न करें।

कुंभ:

आज व्यापारी वर्ग और साझेदारों के साथ संभलकर कार्य करें। विद्यार्थियों का प्रदर्शन अच्छा रहेगा। घर का वातावरण शांतिदायक रहेगा। दैनिक कार्य में कुछ विघ्न आ सकते हैं। व्यावसायिक स्थल पर वाद-विवाद टालें। सांसारिक जीवन आनंदमय रहेगा।

मीन:

आज आपका दिन मध्यम फलदायी रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ आज मेलजोल बना रहेगा। साथ काम करने वालों का सहयोग कम मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव के प्रसंग बन सकते हैं।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com