राशिफल

astrology-online-news-in-hindi-rashifal-daily-prediction-17-01-2016-rashi-zodiac-signs-know-your-horoscope-jyotish-shastra-lagn-indiaमेष- नए संपर्कों का लाभ मिलेगा। महत्वपूर्ण मामलों में बाहरी दखलअंदाजी से परहेज करें। कार्यक्षेत्र के झगड़े के कारण तनाव बन सकता है। प्रियजन से मुलाकात सुखद रहेगी।

वृष- सोचा हुआ काम पूरा होगा। जोखिम उठाने से बचें। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त होने का योग है। आय बढ़ेगी। दिन अच्छा है।

इस हफ्ते में आपके जीवन में कई उतार-चढ़ाव आएंगे। आप भी ये जानना चाहते हैं कि ये हफ्ता आपके लिए कैसा रहेगा? अगर आप इस हफ्ते के बारे में जानना चाहते हैं तो आप आगे की स्लाइड्स में अपनी राशि के अनुसार ये देख सकते हैं कि ये हफ्ता आपके लिए कैसा रहेगा।
 मिथुन- घर के कामकाज में व्यस्तता बनी रहेगी। कार्यक्षमता का सही प्रयोग सफलताएं दिलाएगा। कोई बड़ा सौदा तय हो सकता है। दिन अच्छा है। राज्य पक्ष से लाभ मिलेगा।

कर्क- मन में उत्साह बना रहेगा। विशेष लाभ का योग बन रहा है। विवादास्पद मामले सुलझ जाएंगे। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। कटु शब्द ना बोलें। दिन ठीक है।

सिंह- नई कार्य योजना बनेगी। व्यापार व्यवसाय का विस्तार योग है। स्वास्थ्य में स्थिति ठीक नहीं है। डिहाइड्रेशन हो सकता है। झूठे आरोप न लगें। सावधानी रखें। दिन सामान्य हैं।

कन्या- राजकीय उलझनों से तनाव बढ़ेगा। निजी काम पहले करें। नए संपर्कों का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

तुला- भाषा पर संयम रखें। कानूनी मसलों में सावधानी रखें। मन में नकारात्मक विचार ना आने दें। उलझनें दूर होंगी। दिन अच्छा है।

वृश्चिक- कार्यालय में ज्यादा जिद ना करें। अपने मन पर नियंत्रण रखें। अधिकारियों से बना कर चलें। भारी संपर्कों का लाभ मिलेगा। मित्रों के साथ घूमने जा सकते हैं।

धनु- अपने पराक्रम के बल पर अपने काम करवा लेंगे। अनावश्यक भ्रमण होगा। व्यक्तिगत कार्यों के लिए किसी से सिफारिश करवानी पड़ सकती है। झूठ बोलकर अपना ही नुकसान कर लेंगे। ध्यान रखें।

मकर- सितारे बुलंदी पर हैं। सही समय पर सही निर्णय आपकी किस्मत चमका सकता है। झूठी गवाही ना दें। विशेष लाभ का योग बना हुआ है। धन आगमन होगा।

कुंभ- मन में आ रहे विचार नई दिशा देंगे। जो लोग विरोध कर रहे थे उन्हीं से सहयोग मिलेगा। वाहन चलाने में सावधानी रखें। दिन अच्छा है।

मीन-  उलझनें दूर होंगी। बुजुर्गों का मार्गदर्शन लाभ का ही रहेगा। महत्वपूर्ण मसले  हल होंगे। दिन बेहतर है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com