राशिफल 26 जनवरी: आज इन राशि वालों को भाग्य का मिलेगा सहारा....

राशिफल 26 जनवरी: आज इन राशि वालों को भाग्य का मिलेगा सहारा….

मेष (Aries): दिन के प्रारंभ में नए कार्य का आरंभ करने के लिए आप उत्साहित रहेंगे ऐसा गणेशजी कहते हैं। शरीर और मन का स्वास्थ्य भी आपके इस उत्साह को दुगुना कर देगा। मित्रों तथा स्वजनों के साथ स्नेहमिलन के समारोह में जाना हो सकता है। परंतु मध्याह्न के बाद किसी कारणवश आपका स्वास्थ्य नरम रहेगा। राशिफल 26 जनवरी: आज इन राशि वालों को भाग्य का मिलेगा सहारा....वृषभ (Taurus): घर के सदस्यों के साथ आप आवश्यक चर्चा करेंगे। घर की साज-सजावट में और अन्य विषयों में परिवर्तन करने के लिए आपकी रुचि बढ़ेगी। माता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। कार्यालय में उच्च अधिकारियों के साथ संबंधों में सुधार आएगा। मध्याह्न के बाद सामाजिक कार्यों में आप अधिक रुचि लेंगे। मित्रवर्ग से लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में अत्यधिक कार्य के कारण थकान अनुभव करेंगे। योग साधना और आध्यात्मिकता आज आपको मानसिक शांति प्रदान करेंगे, ऐसा गणेशजी बताते हैं। 

मिथुन (Gemini): पारिवारिक और व्यावसायिक क्षेत्र में आपका दिन बहुत अच्छी तरह से बीतेगा, दोनों स्थलों पर आवश्यक विषयों के संबंध में चर्चा के बाद निर्णायक स्थिति का निर्माण हो सकता है। कार्यभार बढ़ने से स्वास्थ्य में कुछ ढीलापन आ सकता है परंतु मध्याह्न के बाद आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। 

कर्क (Cancer): आज का दिन आपको चिंता रहित और खुश रखेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ विशेष समय देंगे और उनके साथ आनंदपूर्वक घर में समय व्यतीत करेंगे। कार्य में सफलता और यश मिलेगा। नौकरीपेशावालों को नौकरी में लाभ होगा। साथी कार्यकर्ताओं का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रतिस्पर्धियों की चाल असफल रहेगी। 

सिंह (Leo): गणेशजी बताते हैं कि आज के दिन आप तन-मन से स्वस्थ रहेंगे। आपकी आंतरिक सृजनात्मकता नया स्वरूप ले सकेगी। प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात सुखद रहेगी। संतानों की प्रगति का समाचार मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा समय कहा जा सकता है। 

कन्या (Virgo): गणेशजी कहते हैं कि आज आपको थोड़ी प्रतिकूलताओं के साथ तैयार रहना पड़ेगा। स्वास्थ्य नरम रहेगा। मन चिंताओं से घिरा रह सकता है। माता के साथ तनाव संभव है अथवा उनकी तबीयत खराब हो सकती है। स्वजनों से मनमुटाव हो सकता है। स्वाभिमान भंग न हो इसका ध्यान रखें। 

तुला (Libra): नए कार्य का श्रीगणेश करने के लिए दिन अनुकूल है। भाग्यवृद्धि और धनलाभ की संभावना है। पारिवारिक या व्यावहारिक कार्य के अवसर पर बाहर जाना पड़ सकता है। नजदीक के स्थान पर धार्मिक प्रवास का सफल आयोजन होगा। विदेश से शुभ समाचार मिलेगा। भाई-बहनों के साथ सम्बंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। 

वृश्चिक (Scorpio): गणेशजी कहते हैं कि परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। सगे-सम्बंधियों और मित्रों का आगमन होगा। मिष्टान्न भोजन मिलेगा। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा। अलंकारों तथा सुगंधित पदार्थों की खरीदारी होगी। आपकी वाणी के प्रभाव से अन्य लोगों को मोहित कर सकेंगे। धन लाभ होगा। 

धनु (Sagittarius): विदेश व्यापार से लाभ होगा। धार्मिक एवं मांगलिक कार्य कर सकेंगे। स्नेहीजनों और मित्रों से मिलन आनंदित करेगा। आर्थिक लाभ होगा। जीवनसाथी की तरफ से सुख और आनंद मिलेगा। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सुरुचिपूर्ण भोजन मिलेगा। स्वास्थ्य बना रहेगा। 

मकर (Capricorn): स्वास्थ्य सम्बंधी शिकायत रहेगी। मन में उचाट अनुभव करेंगे। व्यवसाय में सरकार का हस्तक्षेप बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों के पीछे धनखर्च होगा। आध्यात्मिक और धार्मिक व्यवहार में वृद्धि होगी। बाई आँख में तकलीफ हो सकती है। कर्ज लेना पड़ सकता है। जीवनसाथी और बच्चों को लेकर चिंतित रहेंगे। 

कुंभ (Aquarius): मांगलिक कार्य और नए कार्यों का आयोजन करने के लिए अत्यंत शुभ दिन है। संतानों का शुभ समाचार मिलेगा। दांपत्यजीवन में सुख और संतोष की भावना अनुभव करेंगे। मित्र मंडल तथा बुजुर्गवर्ग की तरफ से तथा नौकरी-व्यवसाय में चौतरफा लाभ की प्राप्ति होगी। 

मीन (Pisces): गणेशजी के आशीर्वाद से आपके हरेक कार्य सफलतापूर्वक सफल होंगे। नौकरी और व्यवसाय में पदोन्नति और वृद्धि होगी। व्यापारियों के रुके हुए पैसे मिलेंगे। पिता तथा बुजुर्गवर्ग से लाभ होगा। आर्थिक लाभ और परिवार में आनंद रहेगा। सरकार की तरफ से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। सार्वजनिक मान-सम्मान में वृद्धि और गृहस्थजीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com