अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव में हिलेरी को मिला ‘सुल्तान’ का साथ

नई दिल्ली : अमेरिका में 8 नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। पूरी दुनिया में चर्चा है कि कौन होगा अमेरिका का अगला राष्ट्रपति

अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव में हिलेरी को मिला 'सुल्तान' का साथ
तमाम लोग हिलेरी क्लिंटन और डोनाल्ड ट्रंप को अपना-अपना सर्मथन दे रहे हैं। चुनाव के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक हिलेरी क्लिंटन का समर्थन किया है।
सलमान खान ने ट्वीट कर हिलेरी क्लिंटन का समर्थन किया है। सलमान ने हिलेरी की फोटो शेयर करते हुए लिखा है- ‘उम्मीद है कि आप जीत जाएं। ईश्वर आपको संविधान पालन करने और मानवता को मानने की शक्ति दे। ऑल द बेस्ट।’
 आपको बता दें है कि अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए डोनाल्ड ट्रंप और हिलेरी क्लिंटन आमने-सामने हैं। चुनाव में महज तीन दिन बचे हैं और दुनियाभर के देशों की नजर इस इलेक्शन पर लगी है। मगर, सलमान का इसमें कूदना वाकई दिलचस्प है। आमतौर पर राजनीति से दूर रहने वाले सलमान खान 2014 में नरेंद्र मोदी का खुलकर समर्थन किया था।
 
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com