रोहित शर्मा ने मनाई शादी की पहली सालगिरह, दो हनीमून बनाकर आए थे चर्चा में

रोहित शर्मा इस दिनों क्रिकेट से दूर हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के दौरान चोटिल होने के बाद रोहित कुछ हफ्तों के लिए टीम से अलग हो गए। इसके बाद उनकी सर्जरी भी हुई और अब वो जल्द ठीक होकर मैदान में वापसी करने वाले हैं।

बड़ी खबर: दो दिन बाद विराट कोहली तोड़ेंगे गावस्कर का ये बड़ा रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने मनाई शादी की पहली सालगिरह, दो हनीमून बनाकर आए थे चर्चा में

 इसी बीच उनके फैंस के लिए एक खुशखबरी भी है। धुरंधर बल्लेबाज रोहित शर्मा की शादी को एक साल पूरा हो गया है। रोहित अपनी पत्नी ऋतिका सजदेह के साथ सालगिरह सेलिब्रेट कर रहे हैं। दोनों ने 13 दिसंबर 2015 को शादी की थी।
 रोहित और ऋतिका के बीच बेहद खास केमेस्ट्री है। ऋतिका मौका मिलते ही रोहित शर्मा का मैच देखने के लिए पहुंच जाती हैं। अब ऋतिका ने सालगिरह के अवसर पर रोहित के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं।
 रोहित शर्मा और ऋतिका की शादी व रिसेप्शन मुंबई के ताज लैंड्स होटल में पिछले साल 13 दिसंबर को हुआ था। इस रिसेप्शन में मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजली सहित टीम इंडिया के कई सितारे शामिल हुए।

 बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी भी शादी में शामिल हुए थे। गौरतलब है कि रोहित आईपीएल में नीता अंबानी की टीम मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते हैं। रोहित की कप्तानी में टीम ने दो बार आईपीएल का खिताब जीता है।

 उनकी शादी से पहले ही टीम के मालिक मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने उनको पार्टी दे दी थी। हालांकि उनकी पार्टी के साथ में उन्होंने हरभजन सिंह और गीता बसरा के लिए भी आयोजन रखा था, क्योंकि हरभजन और रोहित दोनों ही उनकी टीम से खेलते हैं।

 पार्टी में हरभजन-गीता, रितिका और रोहित की फैमिली के अलावा बॉलीवुड स्टार्स, क्रिकेटर और राजनेता भी पहुंचे थे। इंडिया के वनडे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, टेस्ट कप्तान विराट कोहली, सुरेश रैना, अनिल कुंबले, अजिंक्य रहाणे सहित कई क्रिकेटर पहुंचे थे।

 टीम इंडिया की ओर से वनडे और टी-20 में ओपनिंग करने वाले रोहित शर्मा ने भी शादी के एक साल पूरे होने पर ट्वीट किया, “यकीन ही नहीं हो रहा है कि एक साल पूरा हो गया… ऋतिका के साथ साल का हर पल बेहद शानदार रहा।”

 आईपीएल में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने रितिका के साथ दो बार हनीमून मनाया था। दिसंबर 2015 में शादी के बाद रोहित-रितिका फ्रांस के बोरा-बोरा आइलैंड में हनीमून मनाने गए थे। इसके बाद दोनों हनीमून के लिए रोम गए थे।

 
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com