लखनऊ में मतदान आज!

लखनऊ: रविवार को लखनऊ की सभी 9 विधानसभा सीटों को मतदान होना है। इसके लिए चुनाव आयोग, जिला प्रशासन और पुलिस ने पूरी तैयारियां कर ली है। सभी विधानसभा सीटों के चुनाव के लिए बड़े-बड़े दिग्गजों से लेकर प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। हर राजनीतिक पार्टी अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही है। जीत किसने हिस्से में जाती है या तो 11 मार्च को तय हो जायेगा, पर एक बाद साफ है कि इस बार लखनऊ विधानसभा की सभी सीटों पर होना वाला चुनाव हर लिहाज से रोचक होने वाला है। 
मध्य सीट की बात की जाये तो कैबिनट मंत्री रविदास मल्हौत्रा इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। इस पहले 2012 में उन्होंने जीत हासिल करते हुए भाजपा प्रत्याशी को हराया था। रवि दास मल्हौत्रा को 62662 वोट मिले थे, जबकि भाजपा के विद्या सागर गुप्ता को 39890 वोट हासिल हुए थे। इस बार रविदास मल्हौत्रा फिर से चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। उनके साथ एंटी इंकम्पबंसी फैक्टर है। दूसरी तरह मंत्री बनने के बाद उन्होंने कुछ खास काम नहीं किया। बावजूद इसके वह वोटरों को अपनी तरह रिझाने की हर कोशिश कर चुके हैं। रविदास मल्हौत्रा के साथ अखिलेश का विकास रथ खड़ा है। 
अब अगर भाजपा प्रत्याशी ब्रजेश पाठक की बात की जाये तो वर्ष 2007 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने इस सीट पर जीत हासिल की थी। उस वक्त भाजपा के सुरेश कुमार श्रीवास्तव ने रवि दास मल्हौत्रा को हराया था। सुरेश कुमार को 2007 चुनाव में 30872 वोट मिले थे। इस बार भाजपा ने इस सीट से बाहरी प्रत्याशी ब्रजेश पाठक को इस सीट से खड़ किया है। लोगों में इस बात को लेकर कुछ संशय तो है पर मोदी लहर और सुशासन के बल पर भाजपा भी इस सीट पर बाकी प्रत्याशियों को पूरी तरह टक्कर दे रही है। 
वहीं मध्य सीट से चुनाव लड़े रहे कांग्रेस के प्रत्याशी मारूफ खान पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। वह कांग्रेस पार्टी से तो साले से जुड़े है पर कभी चुनाव नहीं लड़ा है। वहीं समाजवादी पार्टी व कांग्र्रेस गठबंधन के मारूफ खान को कांग्रेस ने बैठने के लिए कहा था बावजूद इसके मारूफ खान चुनाव मैदान हैं। ऐसे में वोटरों में भी मारूफ खान को लेकर भ्रम की स्थिति है। वहीं कांग्रेस पार्टी ने वर्ष 1985 में इस सीट पर जीत हासिल की थी। उस वक्त नरेश चंद्रा जीत हासिल की थी। मध्य सीट पर आज तक कभी कांग्रेस पार्टी ने जीत हासिल नहीं की है। इस बार बसपा से राजीव श्रीवास्तव इस सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं। 
कुल मिलाकर मध्य सीट का चुनाव पूरी तरह त्रिकोणीय है। हर प्रत्याशी अपनी-अपनी जगह पर कुछ हद तक मजबूत है और कुछ उसकी कमियांं भी वोटरों के सामने हैं। अब देखने यह होगा कि वोटर किसी प्रत्याशी को पसंद करते हैं। 
————————-
2012 में लखनऊ के जीते उम्मीदवार 
बक्शी का तालाब-गोमती यादव- सपा
सरोजिनीनगर- शारदा प्रताप शुक्ला- सपा
मोहनलालगंज- चन्द्रा रावत- सपा
लखनऊ पश्चिम -मो. रेहान- सपा
लखनऊ उत्तर-अभिषेक मिश्रा- सपा
लखनऊ पूर्व-कलराज मिश्रा- भाजपा
लखनऊ मध्य- रविदास मेहरोत्रा- सपा
लखनऊ कैंट- रीता बहुगुणा- कांग्रेस
मलिहाबाद- इंदल कुमार- सपा
 
 
2017 में लखनऊ के उम्मीदवार
 
बक्शी का तालाब :
अविनाश त्रिवेदी- भाजपा
गोमती यादव- सपा
नकुल दुबे- बसपा
राजेन्द्र प्रसाद यादव- लोकदल
 
सरोजिनीनगर :
स्वाति सिंह- भाजपा
अनुराग- सपा
शिवशंकर सिंह- बसपा
शारदा प्रताप शुक्ला- लोकदल
 
मोहनलालगंज :
अम्बरीश सिंह- सपा
रामबहादुर- बसपा
 
लखनऊ पश्चिम :
सुरेश श्रीवास्तव- भाजपा
रेहान नईम- सपा
अरमान खान- बसपा
प्रमोद सिंह यादव- रालोद
 
लखनऊ उत्तर :
डा. नीरज बोरा- भाजपा
अभिषेक मिश्रा- सपा
अजय श्रीवास्तव- बसपा
 
लखनऊ पूर्व :
आशुतोष टंडन- भाजपा
अनुराग सिंह- कांग्रेस
सरोज कुमार शुक्ला- बसपा
रोहित अग्रवाल- रालोद
 
लखनऊ मध्य :
बृजेश पाठक- भाजपा
मारुफ खान- कांग्रेस
राजीव श्रीवास्तव- बसपा
रमेश चन्द्र- रालोद
 
लखनऊ कैंट :
डा. रीता जोशी- भाजपा
अपर्णा यादव- सपा
योगेश दीक्षित- बसपा
वीरेन्द्र कुमार शुक्ला- रालोद
 
मलिहाबाद :
जयदेवी- भाजपा
राजबाला- सपा
सत्य कुमार गौतम- बसपा
जगदीश रावत- रालोद
 
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com