लोगों से भारी टाटा सूमो नदी में गिरी आठ लोगों की हुई दर्दनाक मौत

unnamedलखनऊ : उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद में शुक्रवार की देर रात लोगों से भारी एक टाटा सूमो गाड़ी अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गयी,जबकि कुछ घायल हो गये। गाजीपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुम्हमदाबाद के बढ़ईपुर गांव के एक व्यक्ति को सांप ने काट लिया था। उसको इलाज के लिए परिवार के लोग अमवा की सती माई मंदिर झाडफ़ूंक के लिए ले गये थे। शुक्रवार की रात वह लोग टाटा सूमो गाड़ी से वापस लौट रहे थे। बताया जाता है कि नोनहरा के सवाना रसूलपुर गांव में टूटे हुए पुल पर टाटा सूमो अनियंत्रित होकर मगई नदी में जा गिरी। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पुलिस व प्रशासन के लोग भी पहुंच गये। इस हादसे में आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी,जबकि कुछ लोग घायल हो गये। सूमो में सवार एक व्यक्ति का अभी पता नहीं चल सका है। गोताखोर उसकी
तलाश में लगे हैं।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com