वास्तु शास्त्र के अनुसार आप इन उपायों अपनाएंगे, तो कभी भी नहीं रहेंगे कर्जदार

वास्तु शास्त्र के अनुसार आप इन उपायों अपनाएंगे, तो कभी भी नहीं रहेंगे कर्जदार

हर एक इंसान को अपनी जरुरत पूरी करने के लिए पैसों की आवश्कता होती है। जिसे पूरी करने के लिए वह दिन रात मेहनत करता है, लेकिन कई बार उसके सामने ऐसी परिस्थितियां आ जाती है जब उसे किसी दूसरे से अपनी जरुरतें पूरी करने  के लिए कर्ज लेना पड़ता है। ऐसी स्थिति में व्यक्ति कर्जदार बन जाता है। वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे टिप्स है जिसे आजमाने पर अनचाहे खर्च और कर्ज से छुटकारा मिल सकता है।वास्तु शास्त्र के अनुसार आप इन उपायों अपनाएंगे, तो कभी भी नहीं रहेंगे कर्जदारवास्तुशास्त्र के अनुसार घर या दुकान में कभी भी काले रंग का पेंट न करवाएं। इसके अलावा मल्टीकलर रंगो से दीवारों का नहीं रंगना चाहिए। इस उपाय से आपके ऊपर कर्ज कम रहता है।

आपके ऊपर कभी भी कर्ज का बोझ न रहे तो इसके लिए घर के पश्चिम दिशा की ओर कभी भी सीढ़ियां नहीं बनवानी चाहिए।

अगर आपने किन्हीं कारणों से कर्ज ले रखा है तो कर्ज की पहली किश्त हमेशा मंगलवार को ही चुकाए। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करने से जल्द से जल्द आपके ऊपर से कर्ज का बोझ कम हो  जाता है।

संभव हो तो आप अपने किचन में  गैस सिलिंडर और चूल्हा पूर्व की दिशा में रखें। अगर इस दिशा में गैस रखना संभव न हो तो पश्चिम दिशा में छोटा सा आईना लगाएं। ऐसा करने से भी कर्ज उतर जाता है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com