राशिफल: कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन?

शनिवार के राशिफल में जानिए, आज किस पर कृपा करेंगे शनिदेव।

राशिफल: कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन?

मेष:-अपने नकारत्मक व्यवहार को बदलें। आपके कामों की निंदा से आत्मविश्वास कम होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यापारिक निर्णय लेने में देर न करें। समय पर काम पूरे होंगे पर मेहनत अधिक होगी।

वृष :-दिन की शुरुआत में कार्य रुककर होंगे। वाहन पर अत्याधिक खर्च होगा। व्यावसायिक कामों में वांछित प्रगति के योग बन रहे हैं। श्रेष्ठजनों से मदद मिलेगी। निजी समस्या का समाधान होगा।

मिथुन :-आज सामाजिक आयोजनों में सक्रियता से भाग लेने का अवसर मिलेगा। परिवार की परेशानी किसी संत से दूर होगी। उतावलेपन में कोई काम नहीं करें। स्थिति और प्रयोजनों को समझकर कार्य करें। प्रतियोगिता में विजय मिलेगी।

कर्क :- आर्थिक निवेश लाभकारी रहेगा। मांगलिक कामों की चर्चा होगी और सफल होगी। किसी कार्य को अंजाम देने में भाई-बहन मदद करेंगे। यात्रा में सावधानी आवश्यक है। रचनात्मक कार्य में रुचि बढे़गी

सिंह :-समय पर आर्थिक सहायता होने से कार्य आसानी से होंगे। व्यापार-नौकरी में मनमाफिक लाभ होगा। नए कार्यों का प्रारंभ आज नहीं करें। व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा से नुकसान हो सकता है, सतर्क रहें।

कन्या :-आप बहुत जल्द दूसरों की बातों में आ जाते हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। भूमि, मकान संबंधी चर्चा सफल रहेगी। मनोबल में वृद्धि होगी। किसी कार्य में अनायास लाभ होने की संभावना है। उधार देने से बचें।

तुला :-व्यापार में मिल रही असफलता से निराश होंगे। संतान की आजीविका संबंधी चिंता रहेगी पर समाधान होगा। रिश्तेदारों से मनमुटाव होगा। व्यापार-व्यवसाय मध्यम रहेगा। प्रेम प्रसंग में गंभीर निर्णय लेने पड़ सकते हैं।

वृश्चिक : कार्यस्थल पर कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर नजर रखें। कामकाज की अधिकता से निजी कार्य बाधित होंगे। लेन-देन में सावधानी रखें। नौकरी करने वालों को मनचाही पदोन्नति मिल सकेगी।

धनु :-अपने क्रोध को नियंत्रित करें। अनावश्यक व्यय नहीं करें। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। आवास संबंधी समस्या का समाधान होगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में वांछित सफलता मिलेगी।

मकर :-आप की कार्यशैली में बदलाव होगा। नवीन कार्ययोजना में इच्छित लाभ के योग हैं। आपकी कार्यप्रणाली की सराहना होगी। आत्मविश्वास एवं पुरुषार्थ बढ़ेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। आर्थिक चिंता रहेगी।

कुंभ :-आप परिवार की समस्याओं को अनदेखा न करें, समय पर निर्णय लें। दिन व्यस्त एवं अनुकूल रहेगा। पहले किए गए कार्यों के शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे। वैवाहिक चिंता बनी रहेगी।

मीन :-दिन उपयुक्त है। भक्ति भाव में मन लगेगा। संतान से विरोध की आशंका है। व्यापार-व्यवसाय लाभदायी रहेगा। आर्थिक उन्नति के योग बन रहे हैं। नौकरी में बहस किसी से न करें।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com