शादी के बाद पत्नी को ले गया डॉक्टरी के पास जांच में सामने आया पूरा सच…

शादी के बाद एक पति अपनी पत्नी को घर ले जाने की बजाए होटल ले गया, और वहां ले जाकर जो किया उसका पत्नी को पता तक नहीं चल पाया। अब डॉक्टरी जांच में ये सच सामने आया है।

शादी के बाद एक पति अपनी पत्नी को घर ले जाने की बजाए होटल ले गया, और वहां ले जाकर जो किया उसका पत्नी को पता तक नहीं चल पाया। अब डॉक्टरी जांच में जो सच सामने आया है, उसने महिला को भी झकझोर डाला है। चंडीगढ़ निवासी एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वह इंग्लैंड से पढ़ाई करके लौटी तो परिजनों ने वेबसाइट शादी डॉट कॉम के जरिये उसके लिए रिश्ता तलाश किया। उसकी शादी हो गई, लेकिन उसके बाद उसके बाद जो हुआ, उसे उसने कभी सपने में नहीं सोचा था। पति उसे चुपके से नशा देता रहा और मारपीट करता रहा। पति ने उसकी विदेशी करंसी भी चुरा ली।  नवजोत कौर पुत्री मनजीत सिंह ने बताया कि वह इंग्लैंड में पढ़ाई करके लौटी थी। इसके बाद उसकी शादी जालंधर के ग्रीन पार्क निवासी व्यक्ति के साथ हुई। पहले कहा गया था कि उसका पति विदेश में सेटल है। शादी के बाद उसके पति ने उसे अपने घर ले जाने की बजाय होटल में रखा।इसके बाद अलग-अलग रिश्तेदारों के पास रखा। उसने बताया कि एक महीने बाद ही पति उसे अपने पिता की जमीन की पावर ऑफ अटार्नी खुद के नाम पर करवाने के लिए कहने लगा। मना करने पर मारपीट की जाने लगी और उसे अपने मायके चंडीगढ़ में भेज दिया गया। जब वह चंडीगढ़ आई तो डॉक्टरी जांच में उसे पता चला कि वह ड्रग्स लेती है। उसने दिमाग पर जोर डाला उसे अहसास हुआ कि उसका पति उसे खाने में ड्रग्स मिलाकर देता था। महिला ने पति पर पिता के अकाउंट से लाखों रुपये निकालने और उसके घर में पड़ी विदेशी करंसी चुराने का भी आरोप लगाया है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com