शादी के लिए सज रही दुल्हन पर दो युवतियों ने फेंका तेजाब

msid-55634284width-400resizemode-4girlलखनऊ , 26 नवम्बर। उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद में शुक्रवार की रात बारात के लिए सजा रही एक दुल्हन पर दो लड़कियों ने तेजाब फेंक दिया। तेजाब के हमले में दुल्हन बुरी तरह झुलस गयी। उसको आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना के बाद आरोपी दोनों युवतियां वहां से फरार हो गयी। बरेली के कैण्ट इलाके में रहने वाले एक सैन्यकर्मी की बेटी की शुक्रवार की रात शादी थी। परिवार के सभी लोग युगवीणा लाइब्रेरी में द्वारचार की तैयारी में लगे थे। दुल्हन एक कमरे में शादी के लिए मेकअप कर रही थी। बताया जाता है कि इस बीच दो युवतियां बहाने से उसके कमरे में पहुंच गयी। उस वक्त दुल्हन कमरे में अकेली थी। इस बीच एक युवती ने पीछे से दुल्हन का मुंह दबा लिया, जबकि दूसरी युवती ने दुल्हन के ऊपर तेजाब फेंक दिया। इस हमले में दुल्हन बुरी तरह झुलस गयी। घटना के बाद दोनों युवतियां वहां से फरार हो गयी। दुल्हन ने पिता को फोन किया पर भीड़भाड़ के चलते पिता ने फोन नहीं उठाया। दर्द से करहाती हुई दुल्हन ने काफी देर तक कमरे का दरवाजा पीटा तो एक बच्चे ने उसकी आवाज सुनी। इसके बाद बच्चे ने इस बारे में अन्य लोगों को बताया। परिवार के लोग किसी तरह कमरे में पहुंचे और दुल्हन को इलाज के लिए आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पाकर मौके पर पुलिस के अधिकारी भी पहुंच गये। पुलिस अब वीडियो रिकाॢडंग की मदद से वारदात को अंजाम देने वाली दोनों युवतियों की पहचान करने में लगी है।

 
 
 
 
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com