टीवी इंडस्ट्री की कॉमेडी क्वीन भारती सिंह को दुल्हन बनने में सिर्फ 3 दिन रह गए हैं। पिछले 2 दिन से भारती के घर में शादी की रस्में चल रही हैं। चूड़ा सेरेमनी के बाद भारती ने ‘माता की चौकी’ रखी।![शादी से पहले भारती ने रखी 'माता की चौकी', होने वाले पति के साथ जमकर नाचीं](https://tosnews.com/wp-content/uploads/2017/11/bharti-singh2_1512019541.jpg)
अभी-अभी: ‘पद्मावती’ मेकर्स ने लिया एक बड़ा फैसला, अब 3D में रिलीज होगी फिल्म
चौकी में भारती की बेस्ट फ्रेंड मोनालिसा के साथ कई टीवी स्टार नजर आए। चौकी में भारती ने अपने मंगेतर हर्ष लिंबाचिया के साथ जमकर डांस किया। चौकी की कई तस्वीरें सामने आई हैं। यहां भारती और हर्ष सिर पर चुनरी बांधे नजर आए।इस फंक्शन में भारती ने पिंक और मरून कॉम्बिनेशन का लहंगा पहना था। वहीं हर्ष नीले रंग के कुर्ता और साथ में धोती पहने नजर आए। भारती के इस लहंगे को नीता लूला ने डिजाइन किया है।