ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और अमेरिकी अभिनेत्री मेगन मार्कल शनिवार को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इस बहुचर्चित शादी में मेगन के पिता की भूमिका हैरी के पिता प्रिंस चार्ल्स निभाएंगे। वह मेगन को लेकर विवाह स्थल सेंट जार्ज चैपल पहुंचेंगे। महारानी एलिजाबेथ के बेटे प्रिंस चार्ल्स यह रस्म अपनी होने वाली बहू के पिता के बीमार होने की वजह से निभाएंगे। मेगन के पिता थॉमस इस शादी समारोह में हिस्सा नहीं लेंगे। उनकी हाल ही में हार्ट सर्जरी हुई है। केनसिंग्टन पैलेस ने शुक्रवार को ट्वीट कर मेगन के साथ प्रिंस चार्ल्स के जाने की घोषणा की। मेगन ने गुरुवार को पुष्टि कर दी थी कि बीमारी के चलते उनके पिता शादी में शामिल नहीं हो पाएंगे। प्रिंस चार्ल्स के शाही आवास केनसिंग्टन पैलेस के अनुसार, मेगन ने प्रिंस चार्ल्स से विवाह स्थल सेंट जार्ज चर्च तक उनके साथ जाने की रस्म पूरी करने का आग्रह किया था। विंडसर कैसल में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त बर्कशायर स्थित विंडसर कैसल में होने वाली इस शाही शादी के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। सशस्त्र बलों के सैकड़ों अधिकारियों की वहां तैनाती की गई है। इसके लिए वे पिछले कई दिनों से अभ्यास कर रहे हैं। एक लाख लोगों के आने की उम्मीद पुलिस ने संभावना जताई है कि विंडसर कैसल स्थित सेंट जार्ज चैपल के बाहर सड़कों पर एक लाख से ज्यादा लोग जमा हो सकते हैं। कई जानी-मानी हस्तियों समेत बड़ी संख्या में लोग इस बहुचर्चित शादी का गवाह बनेंगे। राजकुमारी डायना के छोटे बेटे हैं हैरी ब्रिटिश राजगद्दी के छठे नंबर के उत्तराधिकारी प्रिंस हैरी (33) दिवंगत राजकुमारी डायना के छोटे बेटे हैं। वह शाही परिवार के लोकप्रिय सदस्यों में शुमार हैं। डायना की 1981 में प्रिंस चार्ल्स से शादी हुई थी। 1997 में एक सड़क हादसे में डायना की मौत हो गई थी।

शाही शादी में बहू के पिता की भूमिका निभाएंगे प्रिंस चार्ल्स

ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और अमेरिकी अभिनेत्री मेगन मार्कल शनिवार को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इस बहुचर्चित शादी में मेगन के पिता की भूमिका हैरी के पिता प्रिंस चार्ल्स निभाएंगे। वह मेगन को लेकर विवाह स्थल सेंट जार्ज चैपल पहुंचेंगे। महारानी एलिजाबेथ के बेटे प्रिंस चार्ल्स यह रस्म अपनी होने वाली बहू के पिता के बीमार होने की वजह से निभाएंगे। मेगन के पिता थॉमस इस शादी समारोह में हिस्सा नहीं लेंगे। उनकी हाल ही में हार्ट सर्जरी हुई है।ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और अमेरिकी अभिनेत्री मेगन मार्कल शनिवार को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इस बहुचर्चित शादी में मेगन के पिता की भूमिका हैरी के पिता प्रिंस चार्ल्स निभाएंगे। वह मेगन को लेकर विवाह स्थल सेंट जार्ज चैपल पहुंचेंगे। महारानी एलिजाबेथ के बेटे प्रिंस चार्ल्स यह रस्म अपनी होने वाली बहू के पिता के बीमार होने की वजह से निभाएंगे। मेगन के पिता थॉमस इस शादी समारोह में हिस्सा नहीं लेंगे। उनकी हाल ही में हार्ट सर्जरी हुई है।  केनसिंग्टन पैलेस ने शुक्रवार को ट्वीट कर मेगन के साथ प्रिंस चार्ल्स के जाने की घोषणा की। मेगन ने गुरुवार को पुष्टि कर दी थी कि बीमारी के चलते उनके पिता शादी में शामिल नहीं हो पाएंगे। प्रिंस चार्ल्स के शाही आवास केनसिंग्टन पैलेस के अनुसार, मेगन ने प्रिंस चार्ल्स से विवाह स्थल सेंट जार्ज चर्च तक उनके साथ जाने की रस्म पूरी करने का आग्रह किया था।  विंडसर कैसल में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त  बर्कशायर स्थित विंडसर कैसल में होने वाली इस शाही शादी के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। सशस्त्र बलों के सैकड़ों अधिकारियों की वहां तैनाती की गई है। इसके लिए वे पिछले कई दिनों से अभ्यास कर रहे हैं।  एक लाख लोगों के आने की उम्मीद  पुलिस ने संभावना जताई है कि विंडसर कैसल स्थित सेंट जार्ज चैपल के बाहर सड़कों पर एक लाख से ज्यादा लोग जमा हो सकते हैं। कई जानी-मानी हस्तियों समेत बड़ी संख्या में लोग इस बहुचर्चित शादी का गवाह बनेंगे।  राजकुमारी डायना के छोटे बेटे हैं हैरी  ब्रिटिश राजगद्दी के छठे नंबर के उत्तराधिकारी प्रिंस हैरी (33) दिवंगत राजकुमारी डायना के छोटे बेटे हैं। वह शाही परिवार के लोकप्रिय सदस्यों में शुमार हैं। डायना की 1981 में प्रिंस चार्ल्स से शादी हुई थी। 1997 में एक सड़क हादसे में डायना की मौत हो गई थी।

केनसिंग्टन पैलेस ने शुक्रवार को ट्वीट कर मेगन के साथ प्रिंस चार्ल्स के जाने की घोषणा की। मेगन ने गुरुवार को पुष्टि कर दी थी कि बीमारी के चलते उनके पिता शादी में शामिल नहीं हो पाएंगे। प्रिंस चार्ल्स के शाही आवास केनसिंग्टन पैलेस के अनुसार, मेगन ने प्रिंस चार्ल्स से विवाह स्थल सेंट जार्ज चर्च तक उनके साथ जाने की रस्म पूरी करने का आग्रह किया था।

विंडसर कैसल में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

बर्कशायर स्थित विंडसर कैसल में होने वाली इस शाही शादी के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। सशस्त्र बलों के सैकड़ों अधिकारियों की वहां तैनाती की गई है। इसके लिए वे पिछले कई दिनों से अभ्यास कर रहे हैं।

एक लाख लोगों के आने की उम्मीद

पुलिस ने संभावना जताई है कि विंडसर कैसल स्थित सेंट जार्ज चैपल के बाहर सड़कों पर एक लाख से ज्यादा लोग जमा हो सकते हैं। कई जानी-मानी हस्तियों समेत बड़ी संख्या में लोग इस बहुचर्चित शादी का गवाह बनेंगे।

राजकुमारी डायना के छोटे बेटे हैं हैरी

ब्रिटिश राजगद्दी के छठे नंबर के उत्तराधिकारी प्रिंस हैरी (33) दिवंगत राजकुमारी डायना के छोटे बेटे हैं। वह शाही परिवार के लोकप्रिय सदस्यों में शुमार हैं। डायना की 1981 में प्रिंस चार्ल्स से शादी हुई थी। 1997 में एक सड़क हादसे में डायना की मौत हो गई थी।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com