राशिफल: आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन

शुक्रवार (7 अक्टूबर 2016) के राशिफल में जानिए, आज किस पर कृपा करेंगी मां लक्ष्मी।

राशिफल: आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन

मेष: आज आजीविका संबंधी प्रयासों में सफलता प्राप्त होगी। पारिवारिक वातावरण उत्साहवर्धक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा रहेगा। आपके स्वयं के निर्णय पर असमंजस रहेगा।

वृष:- आपनी जिम्मेदारी से भाग रहे हैं। पिता से आपसी मतभेद होंगे। परिवार के सदस्यों की चिंता बनी रहेगी। लाभ में कमी आएगी। व्यर्थ के विवादों से दूर रहें। शत्रुपक्ष से सावधान रहना होगा।

मिथुन :- समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपकी महत्वाकांक्षा आज आपको कार्य में अनुकूल सफलता दिलाएगी। मांगलिक कार्यों की योजना साकार होगी। परिजनों के साथ देव स्थलों का भ्रमण होगा।

कर्क :-आज का व्यापार लाभदायक रहेगा। कार्यस्थल पर अधिकारी सहयोग करेंगे। महत्वपूर्ण कार्य निर्विघ्न संपन्न होने की संभावना बन रही है। संतान के विवाह के लिए किए प्रयास सफल होंगे और परिश्रम का उचित फल मिलेगा।

सिंह:- आज का दिन मध्यम फल देने वाला है। सोच-समझकर कार्य करें।  व्यापार में अधिक प्रयास करने पर भी कम फल मिलेगा। किसी चीज को खरीदने के पहले सुविवेक से निर्णय लें, दूसरों पर आश्रित न रहें।

कन्या :-अपने हुनर से सभी को अचंभित करेंगे। आज समाज में आपकी आलोचना होगी। परिवार की चिंता से कार्यों में मन नहीं लगेगा। कार्यों के मनचाहे परिणाम मिलेंगे। जल्दबाजी और क्रोध में कार्य न करें।

तुला :-अनजाने में हुई गलतियों से नुकसान होगा। अच्छे व्यक्तियों के साथ  संबंध बनेंगे। यात्रा सफलतादायक रहेगी। आपकी ख्याति और प्रतिष्ठा-सम्मान बढ़ेगा। प्रशासन से जुड़े कार्य सहजता से होंगे।

वृश्चिक :- आज आमदनी बढ़ने से निवेश में वृद्धि सम्भव है। कार्यस्थल पर स्थिति में सुधार की संभावना बन रही है। व्यापार में सफलता मिलेगी। नई योजना में लाभ के योग हैं। नए वस्त्र आभूषण की प्राप्ति होगी।

धनु:- कम समय में कार्य पूरे होंगे। क्रोध में किए कार्यों से कानूनी उलझनें बढ़ सकती हैं। अपनी वाणी पर संयम रखें। व्यापार में विस्तार के लिए प्रयास अधिक करना पड़ेगा। राजनीति में संपर्क क्षेत्र बढ़ेगा।

मकर :-विलासिता की वस्तु क्रय करने का योग बन रहे हैं। पारिवारिक समस्या की ओर ध्यान दें। बहनों के विवाह में हो रहे विलंब से चिंता बढे़गी। संतान की गतिविधियों पर नजर रखें।

कुंभ:- व्यापारिक कार्य में विस्तार होगा। बुद्धिमानी से  निजी समस्या का समाधान होगा। व्यापार में सफलता मिलेगी पर धैर्य रखें। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। घर की बहू-बेटियों को सम्मान देना सीखें।

मीन:- दिन शुभ है, श्रेष्ठजनों से मेलजोल आपकी उन्नति में सहायक हो सकता है। आजीविका में इच्छित लाभ के योग बन रहे हैं।  निजी जीवन में बोलचाल में संयम रखें। व्यापार में उन्नति होगी।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com