श्रीलंका में इस शख्स ने फंसे पर्यटकों को मुफ्त खाना और रहने के लिए दी जगह…

कोरोना महामारी के दौरान समस्याओं का सामना करने वालों की मदद को कई लोग सामने आए हैं। इस मुश्किल घड़ी में कई लोगों ने इंसानियत का परिचय देते हुए बेसहारों की मदद की है। इसी तरह श्रीलंका में कैफे चला रहा एक शख्स लोगों की सहायता कर रहा है। उन्होंने श्रीलंका में फंसे पर्यटकों को मुफ्त खाना और रहने के लिए जगह दी है।

इस शख्स का नाम दर्शन रतनायक है और ये इल्ला में एक कैफे चलाते हैं। एक 31 वर्षीय अमेरिकी क्रूज लाइन मनोरंजन निर्देशक एलेक्स डेगमेटिच ने बताया, “हम पश्चिमी देशों से है जहां हमें हर चीज के लिए भुगतान करना होता है, लेकिन यहां स्थानीय लोग पर्यटकों को मुफ्त खाना और रहने के लिए जगह दे रहे हैं, यह बहुत सुखद बात है।”  श्रीलंका में घूमने आए 11 देशों के पर्यटक फंसे हुए हैं, डेगमेटिच भी उन्हीं लोगों में शामिल हैं।

श्रीलंका सरकरार ने कोरोना वायरस के प्रकोप से निपटने के लिए 20 मार्च से पूरे देश में कर्फ्यू लगाया है। इसके अलावा हिंद महासागर द्वीप राष्ट्र के पूरे क्षेत्रों को बंद कर दिया गया है।

दर्शन ने 13 साल पहले दो टेबल के जूस बार के साथ चिल कैफे की शुरूआत की थी और अब वो यहां एक रेस्टोरेंट और एक बुटिक होटल चलाते हैं जिसमें 72 लोग काम करते हैं। देश में कर्फ्यू लगने के बाद दर्शन ने अलग-अलग लोज में रुके पर्यटकों की लिस्ट तैयार की और उन लोगों को बॉक्स में पैक करके खाना भेजना शुरू किया। इसके साथ ही उन्होंने लोज के मालिकों से आग्रह किया कि वो पर्यटकों से रुकने का कोई पैसा ना लें।

दर्शन ने कहा कि हमारा जीवन पर्यटन पर निर्भर है। तो जब पर्यटक परेशानी में हों तो हमें उनकी मदद करनी चाहिए। पैसा सब कुछ नहीं होता है। हमें उनकी जरूर मदद करनी चाहिए और मुश्किल समय को साझा करना चाहिए। इसके अलावा दर्शन ने 5 मिलियन श्रीलंकाई राशि का दान उन टूर गाइड्स के लिए किया है जो ऐसे मुश्किल समय में कमाई नहीं कमा पा रहे हैं।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com