इस पुराने घर के नीचे सदियों पुराना एक राज दफ्न होगा ये बात किसी को मालूम नहीं थी। यहां तक कि इस घर की मालकिन तक को इसकी खबर नहीं थी। हालांकि उनका बचपन इसी घर में बीता था। बावजूद इसके उन्हें कभी ये राज मालूम नहीं चल पाया। लेकिन जब इसका पता चला तो ऐसे…
महल नहीं ये है ट्रेन, चौंका देगा आपको इसके अंदर का खूबसूरत नजारा
ये घर अमेरिका के पेंसिल्वेनिया स्टेट में है जो अलेक्सेंडरा पौलौस की सम्पत्ति बताई जाती है। एक दिन वह अपने पुराने घर की मरम्मत करा रही थी। तभी अचानक से उनके घर का बेसमेंट धंस गया।
बेसमेंट धंसने के बाद अंदर उन्हें सुरंग जैसी चीज नजर आई। ये देखते ही उन्होंने वर्कर्स से कहा कि जमीन की खुदाई करो। अलेक्सेंडरा ये देखकर हैरान थी कि उनका बचपन इसी घर में गुजरा है लेकिन उन्हें कभी भी इसके बारे में पता नहीं चल पाया। पहले वह अपने परिवार वालों के साथ यहां रहती थी, लेकिन बाद में उन्होंने इस घर को किराए पर लगा दिया।
सुरंग में दफ्न था ये राज
अलेक्सेंडरा के पुराने घर के नीचे जो सुरंग मिली थी उसे खोदने पर पता चला कि वहा अंडरग्राउंड रेलमार्ग था, जिसके बारे में किसी को जानकारी नहीं थी।
अलेक्सेंडरा ने अपने बचपन में इस बारे में कई लोगों को कहते सुना था कि उनके घर के नीचे रेलमार्ग है। लेकिन अभी तक इस बात का कोई सबूत नहीं मिल पाया था। लेकिन अचानक हुई दुर्घटना से सदियों पुराना ये राज बाहर निकल आया।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features