सफेद नहीं लाल आलू खाना शुरू कर देंगे, अगर जान जाएंगे इसके ये 7 फायदे!

सब्जियों का राजा आलू हमारे भोजन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसे हम सब्जी, चिप्स, पकोड़े, आलू परांठे, आलू चाट, आलू सलाद और भी अन्य विभिन्न तरीकों से उपयोग में लाते हैं। देखा जाए, तो हर घर में सबसे सामान्य सब्जी आलू ही होता है। इसका कारण है कि इसे किसी भी सब्जी में मिक्स करके बनाया जा सकता है। बहुत सारे लोगों को आलू की सब्जियां बहुत पसंद होती हैं, जिनमें बच्चों का तो पसंदीद होता है आलू। कोई भी सब्जी हो, बचचे उसमें आलू ही ढूंढते हैं।

आलू का नाम आते ही हमेशा दिमाग में सफेद आलू का ही खयाल आता है। लेकिन आलू लाल भी होते हैं, जो बहुत सारे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। लाल आलू एंटीऑक्सीडेंट्स, खासकर एंथोसायनिन से भरपूर होता है, जिसकी वजह से ही इसका रंग लाल होता है। ये आलू पोषक तत्वों का खजाना होते हैं, जिससे हमें बहुत कई सारे स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होते हैं।आइए जानते हैं इनके बारे में।

पोषक तत्वों से भरपूर

लाल आलू में फाइबर, पोटेशियम, विटामिन बी6, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह हमारे सामान्य स्वास्थ्य को हमेशा स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है।

हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद

लाल आलू में मौजूद पोटेशियम ब्लड प्रेशर को मेंटेन रखने में मदद करता है, जिससे हाइपर टेंशन, कार्डियोवैस्कुलर डिजीज जैसी समस्याओं के खतरे को कम करने में मदद मिलती है।

पाचन क्रिया सुधरती है

लाल आलू में डाइटरी फाइबर पाया जाता है, जो कि पाचन क्रिया मजबूत बनाता है और गट हेल्थ को बढ़ावा देता है और कब्ज की समस्या से भी छुटकारा दिलाता है।

इम्युनिटी मजबूत बनाता है

लाल आलू में पाया जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी हमारे इम्युनिटी को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है। इसके अलावा, इसमें मौजूद जिंक और कॉपर हमारे शरीर को किसी भी इंफेक्शन से बचाए रखता है।

एनर्जी मिलती है

कार्बोहाईड्रेट्स से भरपूर लाल आलू हमारे शरीर को एनर्जी देने वाला होता है, जिससे आप पूरे दिन एनर्जी से भरपूर रह सकतें हैं ।

स्किन हेल्थ बेहतर होती है

लाल आलू विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो हमारे स्किन हेल्थ को बढ़ावा देता है।

मानसिक स्वास्थ्य दुरुस्त होती है

लाल आलू में मौजूद विटामिन सी मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है। यह मेमोरी पावर और ध्यान की शक्ति को बढ़ाता है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com