सर्दी-जुकाम से लड़ने में रामबाण की तरह काम करता है लहसुन, ऐसे करें यूज़

हमारे घरों में लहसुन का प्रयोग खाना बनाने में किया जाता है। पर क्‍या आप जानते हैं कि लहसुन के प्रयोग से आप सर्दी-जुखाम की पल भर में छुट्टी भी कर सकते हैं? लहसुन सर्दी-जुकाम से लड़ने में काफी मददगार हो

पत्नी के साथ सोते समय भूल से भी ना करें ये काम, टूट सकता है रिश्ता

हमारे घरों में लहसुन का प्रयोग खाना बनाने में किया जाता है। पर क्‍या आप जानते हैं कि लहसुन के प्रयोग से आप सर्दी-जुखाम की पल भर में छुट्टी भी कर सकते हैं? लहसुन सर्दी-जुकाम से लड़ने में काफी मददगार होता है।

लहसुन में एलिसिन नामक एक रसायण होता है जो एंडी बैक्टेरियल, एंटी वायरल और एंटी फंगल होता है। अगर आपको बदलते मौसम की वजह से सर्दी जुखाम या गले में खराश हो गई है तो नीचे दिये हुए लहसुन के इन प्रयोगों से इसका इलाज संभव है। आइये जानते हैं इसके बारे में-

1. कच्‍ची लहसुन एक लहसुन को कूंच लीजिये और उसे मुंह में डाल कर 15 मिनट तक के लिये धीरे धीरे चूसिये। इसके अलावा हर 4 घंटे में एक या दो ताजी लहसुन की कली खाएं।

2. लहसुन और शहद लहसुन को कुचल लें और 15 मिनट के लिये छोड दें। उतनी देर में आप एक टोस्‍ट गरम करें और उस पर शहद लगाएं। इसके बाद इस टोस्‍ट पर लहसुन छिड़के और खाएं। इसे नियमित तौर पर खाना होगा।

3. लहसुन और पानी 2 लहसुन की कुचली हुई कलियों को एक गिलास पानी में डालें और रोजाना पियें।

4. लहसुन और शहद पेस्‍ट शहद एंटीबैक्‍टीरियल होता है जो कि आपको सर्दी से बचाता है। 7 लहसुन को पीसिये और उसमें 1 चम्‍मच शहद मिलाइये। फिर इसका 1 – 1 चम्‍मच दिन भर में खाइये।

लड़कियों के लिए गुलाबी रंग और लड़कों के लिए नीला, लेकिन क्यों?

 5. लहसुन और संतरे का रस लहसुन को क्रश कर के 15 मिनट छोड़ दें। इसका 1 छोटा चम्‍मच खा कर झट से संतरे का रस पी लें। ऐसा रात को सोने से पहले कुछ दिनों तक करें।

6. लहसुन और टमाटर 3 लहसुन, ½ प्‍याज, 1 धनिया की पत्‍ती और 2 टमाटर को मिक्‍सर में डालें। साथ में तुलसी की पत्‍ती भी मिला कर महीन पीसे और फिर इसे पी जाएं।

7. लहसुन की चाय 2 लहसुन को पीस कर उसमें 1 चम्‍मच अदरक की जड़ डालें। फिर इसे 1 कप पानी में उबालें और जब यह खौलने लगे तब 5 मिनट के लिये धीमा कर दें। फिर इसे आंच से उतारें और छानें। 10 मिनट के बाद इसमें 1 चम्‍मच कच्‍ची शहद मिलाएं और पियें।

8. गार्लिक सूप एक सॉस पैन में 8 कप वेजिटेबल या चिकन ब्रोथ डालें। फिर इसमें 1 ½ चम्‍मच ऑलिव ऑइल, 1 कटी लहसुन, 1 तेज पत्‍ता और चुटकी भर अजवाइन मिलाएं। इसे उबालें और आंच को 30 मिनट के लिये धीमा छोड दें। फिर इसमें स्‍वाद अनुसार नमक मिला कर सूप को दिन में 3 बार पियें।

9. लहसुन और घी लहसुन की पांच कलियों को घी में भुन कर खाएं। ऐसा एक दो बार करने से जुकाम में आराम मिल जाता है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com