सावधान: जरा सी लापरवाही ले सकती है जान!

सावधान: जरा सी लापरवाही ले सकती है जान!

कैंसर वो खतरनाक बीमारी है जिसके लक्षण का हमें लंबे समय तक पता नहीं चल पाता है और ये अंदर ही अंदर हमारे शरीर के अंगो को नष्ट करता रहता है। कैंसर हमारे शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकता है और इसका समय रहते इलाज न कराने पर हमारी मौत भी हो सकती है। आज महिलाओं में ओवेरियन कैंसर एक गंभीर विषय बना हुआ है और ये महिलाओं के लिए सबसे खतरनाक और जानलेवा माना जा रहा है, इस कैंसर का शुरुआती समय में पता नहीं चल पाता है और जब इसके बारे में पता चलता है तब ये पहले ही काफी गंभीर रूप ले चुका होता है जिसके बाद इसके इलाज के विकल्प भी सीमित रह जाते हैं। ओवरी यानि कि अंडाशय महिलाओं के प्रजनन अंग का एक प्रमुख हिस्सा है। ओवरी के जरिए ही महिलाओं के शरीर में हार्मोन्स का निर्माण होता है। अगर महिलाओं द्वारा ओवेरियन कैंसर को गंभीरता से नहीं लिया जाए तो इससे उनकी जान भी सकती है। मेडिकल भाषा में ओवेरियन कैंसर को ‘साइलेंट किलर’ भी कहते हैंसावधान: जरा सी लापरवाही ले सकती है जान!क्या आप जानते है एनर्जी ड्रिंक से हो सकता है आपकी जान को खतरा!

ओवेरियन कैंसर के कारण

कई शोधों में यह बात सिद्ध हो चुकी है कि ओवरी का कैंसर जेनेटिक है। यदि किसी महिला की मां या फिर घर की बड़ी महिला को ओवेरियन कैंसर हो चुका है तो उस महिला को भी इसके होने की आशंका सामान्य महिला से दोगुनी बढ़ जाती है। हालांकि आमतौर पर देखा गया है कि ओवेरियन कैंसर जैसी बीमारी महिलाओं में 40 साल के बाद होती है लेकिन महिलाओं में उनके पूर्वजों के जीन आने से ओवरियन कैंसर समय से पहले भी हो सकता है।

ओवेरियन कैंसर के लक्षण

ओवेरियन कैंसर बचपन से लेकर बुढ़ापे तक किसी भी उम्र में हो सकता है लेकिन ज्यादातर इसका शिकार 50 साल से ज्यादा उम्र की महिलाएं होती हैं। 60 प्रतिशत महिलाओं को इस बीमारी की जानकारी एडवांस स्टेज में होती है, अगर महिलाएं समय-समय पर चेकअप करवाती रहें तो समय रहते इस गंभीर बीमारी का इलाज शुरू किया जा सकता है। आइए नजर डालते हैं इस बीमारी के कुछ लक्षणों पर-

पीरियड्स के दिन- पीरियड्स के दौरान महिलाओं के पेट के कुछ हिस्सों में दर्द महसूस होता है। इन दिनों इस दर्द का होना तो आम बात है, लेकिन इसके के बाद भी दर्द बना रहता है, तो यह ओवेरियन कैंसर का संकेत हो सकता है।

भूख न लगना- यदि आपको कुछ खाने पीने का मन नहीं करता है और ये सिलसिला पिछले तीन हफ्तों से अधिक समय से चल रहा है तो अपने डॉक्टर से बात करें क्योंकि ये ओवेरियन कैंसर का संकेत हो सकता है।

बार-बार मूत्र लगना- यदि ज्यादा पानी न पीने के बावजूद आपको बार-बार यूरीन आ रहा हो या फिर आपको अचानक तेजी से पेशाब लगती हो, तो यह ओवेरियन कैंसर का प्रारंभिक लक्षण हो सकता है।

लगातार पेट में सूजन- अगर आपको लगता है कि आपका पेट लगातार और अक्सर फूला हुआ रहता है, जो पहले कभी नहीं होता था, तो हो सकता है आपको ओवेरियन कैंसर हो क्योंकि ये भी इस खतरनाक बीमारी का संकेत है।

 
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com