सिर्फ मानुषी छिल्लर ही नहीं ये सुंदरियां भी जीत चुकी है मिस वर्ल्ड का ताज

सिर्फ मानुषी छिल्लर ही नहीं ये सुंदरियां भी जीत चुकी है मिस वर्ल्ड का ताज

17 साल बाद मिस वर्ल्ड के खिताब पर अपना कब्जा करने वाली मानुषी छिल्लर अकेली ऐसी सुंदरी नहीं हैं जिन्होंने  भारत का नाम रोशन किया है । इससे पहले भी 5 विश्व सुंदरियां भारत को ये सम्मान दिला चुकी हैं। आइए डालते हैं एक नजर। सिर्फ मानुषी छिल्लर ही नहीं ये सुंदरियां भी जीत चुकी है मिस वर्ल्ड का ताजबर्थडे गर्ल सुष्मिता सेन से जानिए, कैसे इन ब्यूटी टिप्स के जरिये बढ़ती उम्र को देती हैं मात

प्रियंका चोपड़ा
मानुषी छिल्लर से पहले साल 2000 में भारत को मिस वर्ल्ड का ताज दिलाने वाली  क्वांटिको अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा थीं। साल 2000 इसलिए भी खास रहा क्योंकि प्रियंका को ताज पहनाने वाली पूर्व विश्व सुंदरी भी भारत से ही थी।  

युक्ता मुखी
साल 1999 में ये खिताब युक्ता मुखी ने 4 दिसंबर को लंदन में जीता था। युक्ता इस खिताब को जीतने वाली चौथी विश्व सुंदरी है। साल 2004 में युक्ता भाजपा के साथ जुड़ गई।  

डायना हेडन
पूर्व मिस वर्ल्ड डायना हेडन ने साल 1997 में ये सम्मान हासिल किया। पिछले साल खबर आई थी कि डायना हेडन ने आठ साल पहले अपने अंडाणु सुरक्षित करवाकर साल 2016 में 9 जनवरी को मुंबई के एक अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया।

ऐश्वर्या राय 
ऐश्वर्या राय अब तक की सबसे चर्चित और खूबसूरत महिला हैं जिन्होंने मिस वर्ल्ड का खिताब 19 नवंबर 1994 में भारत के लिए जीता। करोड़ों भारतीयों के साथ विदेशियों को भी अपने अद्वितीय सौंदर्य से दीवाना बनाने वाली ऐश्वर्या ने ये सम्मान दक्षिण अफ्रीका के सनसिटी में आयोजित मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में जीता।  
रीता फारिया
साल 1996 में पहली बार स्विमसूट में किसी  इंडियन को देख दुनिया हैरान रह गई थी। रीता ना केवल भारत की बल्कि एशिया की पहली ऐसी महिला थीं जिन्हें मिस वर्ल्ड के खिताब से नवाजा गया था। उन्होंने उस समय यह कारनामा कर दिखाया था जब भारत में इस पीजेंट के लिए कोई ट्रेनिंग या मदद नहीं दी जाती थी।
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com